भारत दौरे से पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका, ट्रेंट बोल्ट और टाम लैथम का खेलना संदिग्ध
Updated at : 08 Jan 2020 12:01 PM (IST)
विज्ञापन

आकलैंडः न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ ट्रेंट बोल्ट और विकेटकीपर बल्लेबाज टाम लैथम का भारत के खिलाफ घरेलू टी-20 श्रृंखला में खेलना संदिग्ध है. इन दोनों को आस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में संपन्न टेस्ट श्रृंखला के दौरान चोट लगी है. दूसरे टेस्ट के दौरान बोल्ट के दायें हाथ में फ्रेक्चर हुआ था जब […]
विज्ञापन
आकलैंडः न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ ट्रेंट बोल्ट और विकेटकीपर बल्लेबाज टाम लैथम का भारत के खिलाफ घरेलू टी-20 श्रृंखला में खेलना संदिग्ध है. इन दोनों को आस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में संपन्न टेस्ट श्रृंखला के दौरान चोट लगी है. दूसरे टेस्ट के दौरान बोल्ट के दायें हाथ में फ्रेक्चर हुआ था जब उन्हें मिशेल स्टार्क की गेंद लगी थी.
कोच गैरी स्टीड ने कहा कि इस तेज गेंदबाज का भारत के खिलाफ टी-20 श्रृंखला में खेलना तय नहीं है. स्टीड ने बुधवार को बयान में कहा कि दायें हाथ में फ्रेक्चर के कारण बोल्ट अभी आराम कर रहा है और वह इस हफ्ते गेंदबाजी शुरू करेगा. सिडनी में तीसरे और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन मार्नस लाबुशेन का कैच पकड़ते हुए 27 साल के लैथम के दायें हाथ की अंगुली में फ्रेक्चर हो गया था.
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान में कहा कि एक्स-रे में टाम लैथम की अंगुली में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है. दायें हाथ की छोटी अंगुली में फ्रेक्चर के बाद उसे लगभग चार हफ्ते के रिहैबिलिटेशन की जरूरत है. आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 0-3 के क्लीनस्वीप के बाद न्यूजीलैंड को इस महीने भारत की मेजबानी करनी है.
भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला की शुरुआत आकलैंड में 24 जनवरी को होगी जबकि इसके बाद तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट खेले जाएंगे. लैथम और बोल्ट के अलावा तेज गेंदबाज लाकी फर्ग्युसन और मैट हेनरी भी चोटिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




