ePaper

वर्ष का पहला मैच आज : श्रीलंका से छठी T-20 ट्रॉफी जीतने उतरेगा भारत, बुमराह और धवन की वापसी पर निगाहें

Updated at : 05 Jan 2020 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
वर्ष का पहला मैच  आज : श्रीलंका से छठी T-20 ट्रॉफी जीतने उतरेगा भारत, बुमराह और धवन की वापसी पर निगाहें

गुवाहाटी : नये साल में भारतीय टीम के श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में सभी की निगाहें वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह के और शिखर धवन प्रदर्शन पर लगी होंगी. पीठ के स्ट्रेस फ्रेक्चर के कारण चार महीने तक बाहर रहे बुमराह इस भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं और इस साल […]

विज्ञापन

गुवाहाटी : नये साल में भारतीय टीम के श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में सभी की निगाहें वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह के और शिखर धवन प्रदर्शन पर लगी होंगी.

पीठ के स्ट्रेस फ्रेक्चर के कारण चार महीने तक बाहर रहे बुमराह इस भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं और इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए उन्हें सतर्कता के साथ इस्तेमाल किया जा रहा है. बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरभ गांगुली के हस्तक्षेप के बाद उन्हें गुजरात के लिए घरेलू प्रथम श्रेणी मैच के लिए भी छूट दे दी गयी थी. ऐसा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी में उनके कार्यभार को ध्यान में रखते हुए किया गया.

वर्ष 2019 में जहां 50 ओवर के प्रारूप पर ध्यान लगा था, तो वहीं मौजूदा साल में टी-20 अंतरराष्ट्रीय पर ध्यान लगाया जायेगा. अक्तूबर में पर्थ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 विश्व कप अभियान शुरू करने से पहले भारतीय टीम इसी मुहिम में करीब 15 टी-20 मैच खेलेगी.

इंडियन प्रीमियर लीग के समाप्त होने तक टीम में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों के स्थान स्पष्ट होने की संभावना नहीं है, लेकिन मौजूदा कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली इस मौजूदा सीरीज में सभी के प्रदर्शन पर निगाह लगाये होंगे. सीरीज रविवार से बारसापारा स्टेडियम में शुरू होगी और असम में सबसे बड़े शहर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. भारतीय टीम साथ ही यह भी देखना चाहेगी कि मुख्य गेंदबाजों के बगैर भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन कर रही है.

दो वर्ष बाद दोनों की भिड़ंत

दोनों टीमें दो साल बाद आमने-सामने हैं. इससे पहले टीम इंडिया ने श्रीलंका को दिसंबर 2017 में टी-20 सीरीज 3-0 से हराई थी.

गुवाहाटी में रिकॉर्ड खराब : भारत ने यहां एकमात्र टी-20 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 अक्तूबर 2017 को खेला था, हार मिली थी.

टीमें इस प्रकार हैं

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, संजू सैमसन, रिषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी व वाशिंगटन सुंदर

श्रीलंका: लसिथ मलिंगा (कप्तान), धनुष्का गुणतिलक, अविष्का फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, कुसल परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डि सिल्वा, इसुरु उडाना, राजपक्षे, ओशदा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, लाहिरु, मेंडिस, संदाकन और कसुन राजिता.

विराट और रोहित का रहा है शानदार रिकॉर्ड

289 रन बनाये हैं रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 15 मैचों में, भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनानेवाले क्रिकेटर हैं.

283 रन बनाये हैं विराट कोहली ने सिर्फ चार मैचों में और इस बार भी कप्तान से बड़ी पारी खेलने की उम्मीद होगी.

गेंदबाजी में चहल का शानदार रिकॉर्ड

गेंदबाज मैच विकेट

चहल 5 14

अश्विन 6 13

06 टी-20 सीरीज हुई है भारत और श्रीलंका के बीच, 5 में टीम इंडिया को जीत मिली, एक ड्रॉ रही

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola