ePaper

एंडरसन 150 टेस्ट खेलने वाले नौवें क्रिकेटर बने

Updated at : 26 Dec 2019 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
एंडरसन 150 टेस्ट खेलने वाले नौवें क्रिकेटर बने

सेंचुरियन : इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन 150 या इससे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के नौवें क्रिकेटर बन गये हैं. चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले एंडरसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को यहां अपने 150वें टेस्ट मैच में खेलने के लिये उतरे और उन्होंने पहली गेंद पर ही डीन एल्गर को […]

विज्ञापन

सेंचुरियन : इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन 150 या इससे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के नौवें क्रिकेटर बन गये हैं. चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले एंडरसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को यहां अपने 150वें टेस्ट मैच में खेलने के लिये उतरे और उन्होंने पहली गेंद पर ही डीन एल्गर को आउट करके शानदार शुरुआत भी की.

टेस्ट क्रिकेट में अब तक 576 विकेट लेने वाले एंडरसन सर्वाधिक टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटरों की सूची में नौवें स्थान पर हैं. उनके अलावा सचिन तेंदुलकर (200), रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ (दोनों 168), जॉक कैलिस (166), शिवनारायण चंद्रपाल और राहुल द्रविड़ (दोनों 164), एलिलस्टेयर कुक (161) और एलन बोर्डर (156) ने 150 या इससे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं.

एंडरसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शृंखला की पहली गेंद पर ही विकेट लिया. टेस्ट क्रिकेट में यह नौवां अवसर है जबकि शृंखला की पहली गेंद पर कोई बल्लेबाज पवेलियन लौटा.

एल्गर से पहले के इंग्लैंड के हर्बर्ट सटक्लिफ और स्टैन वर्थिंगटन, दक्षिण अफ्रीका के जिमी कुक, बांग्लादेश के हनान सरकार, भारत के वसीम जाफर, न्यूजीलैंड के टिम मैकिनटोश और भारत के केएल राहुल शृंखला की पहली गेंद पर आउट हो गये थे. हनान सरकार दो बार शृंखला शुरू होने पर पहली गेंद पर पवेलियन लौट गये थे. संयोग से दोनों अवसरों पर प्रतिद्वंद्वी वेस्टइंडीज की टीम और गेंदबाज पेड्रो कोलिन्स थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola