ePaper

धौनी टी20 वर्ल्‍ड कप खेलेंगे या नहीं, गांगुली बोले, उन्हीं से पूछो

Updated at : 01 Dec 2019 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
धौनी टी20 वर्ल्‍ड कप खेलेंगे या नहीं, गांगुली बोले, उन्हीं से पूछो

मुंबई : टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्‍लेबाज महेंद्र सिंह धौनी ने टी20 वर्ल्‍ड कप में खेलने को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टका सा जवाब दे दिया है. जब गांगुली से पूछा गया कि क्या विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में हिस्सा लेंगे, तो बीसीसीआई […]

विज्ञापन

मुंबई : टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्‍लेबाज महेंद्र सिंह धौनी ने टी20 वर्ल्‍ड कप में खेलने को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टका सा जवाब दे दिया है. जब गांगुली से पूछा गया कि क्या विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में हिस्सा लेंगे, तो बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा, कृपया धौनी से पूछें.

मालूम हो गांगुली ने इसस पहले कहा था कि धौनी के बड़ा खिलाड़ी है और उन्‍हें उचित सम्‍मान दिया जाएगा. उन्‍होंने धौनी के संन्‍यास पर कहा था कि यह उनका निजी फैसला है.

धौनी जुलाई में इंग्लैंड में वनडे विश्व कप में भारत के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद से ही नहीं खेल रहे हैं. वह वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं गये और इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू शृंखलाओं में भी नहीं खेले.

गांगुली से जब एक पत्रकार ने धौनी की टी20 विश्व कप में खेलने की संभावना के बारे में पूछा तो उनका सीधा जवाब था, कृपया धौनी से पूछें. गांगुली बोर्ड की 88वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. धौनी ने खुद कहा था कि वह टीम से बाहर रहने के बारे में जनवरी तक जवाब नहीं देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola