ePaper

यासिर के शतक के बावजूद पाकिस्‍तान पर मंडराया पारी की हार का खतरा

Updated at : 01 Dec 2019 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
यासिर के शतक के बावजूद पाकिस्‍तान पर मंडराया पारी की हार का खतरा

एडीलेड : यासिर शाह के पहले टेस्ट शतक के बावजूद फॉलोआन करने वाले पाकिस्तान पर दूसरी पारी में शीर्ष क्रम लड़खड़ाने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिन रात्रि दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में हार का खतरा मंडरा रहा है. ऑस्ट्रेलिया में लगातार 13 टेस्ट मैच गंवाने वाले पाकिस्तान ने रविवार को तीसरे दिन बारिश के […]

विज्ञापन

एडीलेड : यासिर शाह के पहले टेस्ट शतक के बावजूद फॉलोआन करने वाले पाकिस्तान पर दूसरी पारी में शीर्ष क्रम लड़खड़ाने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिन रात्रि दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में हार का खतरा मंडरा रहा है.

ऑस्ट्रेलिया में लगातार 13 टेस्ट मैच गंवाने वाले पाकिस्तान ने रविवार को तीसरे दिन बारिश के कारण जल्दी खेल समाप्त किये जाने तक तीन विकेट पर 39 रन बनाये थे और उसे पारी की हार से बचने के लिये अब भी 248 रन की जरूरत है.

पाकिस्तान को दोपहर को अपनी पहली पारी छह विकेट पर 96 रन से आगे बढ़ायी. यासिर (113) के शतक और बाबर आजम के 97 रन की मदद से उसने अपनी पहली पारी में 302 रन बनाये. इसके बावजूद वह ऑस्ट्रेलिया से 287 रन पीछे रह गया जिसने डेविड वार्नर की नाबाद 335 रन की मदद से अपनी पहली पारी तीन विकेट पर 589 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी.

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क ने 66 रन देकर छह विकेट लिये. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने पाकिस्तान को फॉलोआन के लिये आमंत्रित किया. पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही. जोश हेजलवुड ने सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक को पगबाधा आउट करके उन्हें खाता भी नहीं खेलने दिया.

स्टार्क ने कप्तान अजहर अली (नौ) को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराकर स्कोर दो विकेट पर 11 रन कर दिया. दिन में बारिश का खतरा बना रहा और इससे बीच में व्यवधान भी पड़ा. बारिश थमने के बाद जब खेल शुरू हुआ तो हेजलवुड को बाबर आजम (आठ) का कीमती विकेट लिया, लेकिन बारिश आने से ऑस्ट्रेलिया आगे कहर बरपाना जारी नहीं रख सका. इससे पहले यासिर और आजम ने पाकिस्तान की धुंधली उम्मीद कायम रखी थी.

अपनी स्पिन गेंदबाजी के लिये मशहूर और इससे पहले 36 टेस्ट मैचों में कभी 42 रन से आगे नहीं बढ़ पाने वाले यासिर ने दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजी आक्रमण के सामने शतक जड़ा. गेंदबाजों को तब खास मदद नहीं मिल रही थी तथा आजम और यासिर ने इसका फायदा उठाकर 105 रन की साझेदारी की.

आजम जब शतक के करीब थे तब स्टार्क की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पेन के दस्तानों में समा गयी. स्टार्क ने अगली गेंद पर शाहीन अफरीदी को आउट किया लेकिन मोहम्मद अब्बास (29) ने उन्हें हैट्रिक नहीं बनाने दी.

यासिर ने 192 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया. उन्हें आखिर में पैट कमिन्स ने नाथन लियोन के हाथों कैच कराकर पाकिस्तानी पारी का अंत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola