जब कोहली ने कहा, अनुष्का का नाम बीच में क्यों घसीटते हो...

नयी दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पूर्व खिलाड़ी फारूख इंजीनियर के दावे पर चुप्पी तोड़ते हुए शनिवार को कहा कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आसान निशाना बनती हैं. इंजीनियर ने हाल में पांच सदस्यीय चयन पैनल का उपहास करते हुए कहा था कि उन्होंने इनमें से एक को अनुष्का को इंग्लैंड […]
नयी दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पूर्व खिलाड़ी फारूख इंजीनियर के दावे पर चुप्पी तोड़ते हुए शनिवार को कहा कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आसान निशाना बनती हैं.
इंजीनियर ने हाल में पांच सदस्यीय चयन पैनल का उपहास करते हुए कहा था कि उन्होंने इनमें से एक को अनुष्का को इंग्लैंड में विश्व कप के दौरान चाय परोसते हुए देखा था.
कोहली इन आरोपों से काफी हैरान थे और उन्होंने कहा कि अनुष्का का नाम इसमें घसीटना सही नहीं था. कोहली ने कहा, वह श्रीलंका के खिलाफ एक विश्व कप मैच के लिये आयी थी और फैमिली बॉक्स व चयनकर्ता बाक्स अलग था और उस समय बॉक्स में कोई चयनकर्ता नहीं था. वह दो दोस्तों के साथ आयीं.
जैसा कि मैंने कहा कि वह मशहूर है और जब लोग उसका नाम लेते हैं तो सभी का ध्यान इस पर जाता है. उन्होंने कहा, जब आप चयनकर्ताओं के बारे में कुछ जिक्र करना चाहते तो ऐसा करो लेकिन अनुष्का का नाम इसमें क्यों घसीटो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




