ePaper

डे-नाइट टेस्ट : वार्नर और लाबुशेन के नाबाद शतक से आॅस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में

Updated at : 29 Nov 2019 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
डे-नाइट टेस्ट : वार्नर और लाबुशेन के नाबाद शतक से आॅस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में

एडीलेड : डेविड वार्नर और मार्कस लाबुशेन ने लगातार दूसरे मैच में शतक जड़े जिससे आॅस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ दूधिया रोशनी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शुक्रवार को यहां शानदार शुरुआत की. बारिश से प्रभावित मैच में आॅस्ट्रेलिया ने स्टंप उखड़ने के समय एक विकेट पर 302 रन […]

विज्ञापन

एडीलेड : डेविड वार्नर और मार्कस लाबुशेन ने लगातार दूसरे मैच में शतक जड़े जिससे आॅस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ दूधिया रोशनी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शुक्रवार को यहां शानदार शुरुआत की. बारिश से प्रभावित मैच में आॅस्ट्रेलिया ने स्टंप उखड़ने के समय एक विकेट पर 302 रन बनाये थे.

वार्नर 166 और लाबुशेन 126 रन पर खेल रहे हैं. इन दोनों ने अब तक दूसरे विकेट के लिए 294 रन की साझेदारी की है. यह दिन रात्रि टेस्ट मैच में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी भागीदारी है. ब्रिस्बेन में खेले गये पहले टेस्ट मैच में भी वार्नर ने 154 और लाबुशेन ने 185 रन बनाये थे. आस्ट्रेलिया ने यह मैच पारी के अंतर से जीता था. पाकिस्तान को शृंखला बराबर करने के लिए इस मैच में जीत जरूरी है, लेकिन पहले दिन पूरी तरह से आॅस्ट्रेलिया का दबदबा रहा. तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास की वापसी और 19 वर्षीय मोहम्मद मूसा के पदार्पण करने से भी कोई असर नहीं पड़ा और ब्रिस्बेन की तरह पाकिस्तान गेंदबाज वार्नर और लाबुशेन के सामने जूझते हुए नजर आये.

आॅस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान ने जो बर्न्स (चार) को आउट करके शुरू में ही सफलता हासिल की, लेकिन इसके बाद उसके गेंदबाज दिन भर सफलता के लिए तरसते रहे. वार्नर ने अब तक अपनी पारी में 19 चौके और लाबुशेन ने 17 चौके लगाये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola