ePaper

भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरे टी20 पर चक्रवाती तूफान ''महा'' का साया, रोहित की मुश्किलें बढ़ी

Updated at : 05 Nov 2019 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरे टी20 पर चक्रवाती तूफान ''महा'' का साया, रोहित की मुश्किलें बढ़ी

राजकोट : दिल्ली में वायु प्रदूषण से प्रभावित पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को यहां होने वाले दूसरे मुकाबले पर चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है. चक्रववात ‘महा’ के मैच दिन ही गुजरात के तट से टकराने की संभावना है जिससे राज्य में भारी बारिश हो सकती […]

विज्ञापन

राजकोट : दिल्ली में वायु प्रदूषण से प्रभावित पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को यहां होने वाले दूसरे मुकाबले पर चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है.

चक्रववात ‘महा’ के मैच दिन ही गुजरात के तट से टकराने की संभावना है जिससे राज्य में भारी बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विभाग की नवीनतम भविष्यवाणी के अनुसार ‘महा’ पोरबंदर और दीव के बीच गुरुवार तड़के ‘चक्रवातीय तूफान’ के रूप में गुजरात के तट से टकराएगा.

शहर के बाहरी हिस्से में स्थित सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में शाम सात बजे से मैच शुरू होने का कार्यक्रम है. फिलहाल की स्थिति के अनुसार ‘महा’ अरब सागर में ‘अत्यंत गंभीर चक्रवातीय तूफान’ और यह पोरबंदर से लगभग 660 किमी की दूरी पर है.

भविष्यवाणी के अनुसार गुजरात तट से टकराने से पहले यह कमजोर होकर ‘चक्रवातीय तूफान’ रह जाएगा. भारतीय मौसम विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार इस चक्रवातीय तूफान के कारण राजकोट सहित गुजरात के अधिकांश जिलों में छह और सात नवंबर को हल्की से लेकर औसत बारिश होने की संभावना है.

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने भी मौसम की भविष्यवाणी पर नजर रखी हुई है. एससीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, हम मैच की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन साथ ही मौसम पर भी नजर रखे हुए हैं. सात तारीख की सुबह बारिश होने की संभावना है लेकिन मैच शाम को है.

मंगलवार सुबह शहर में धूप खिली हुई थी. दोनों टीमें सोमवार को यहां पहुंच चुकी हैं. दिल्ली में वायु प्रदूषण के बावजूद पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था जिसके बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दोनों टीमों का आभार जताया था. बांग्लादेश ने भारत को सात विकेट से हराकर शृंखला में 1-0 की बढ़त बना रखी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola