ePaper

वार्नर-स्मिथ की विस्‍फोटक पारी, ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 9 विकेट से रौंदा

Updated at : 30 Oct 2019 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
वार्नर-स्मिथ की विस्‍फोटक पारी, ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 9 विकेट से रौंदा

ब्रिस्बेन : डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ के नाबाद अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की शृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बनायी. पाकिस्तान पर 3-0 से जीत दर्ज करने के बाद यहां पहुंचे श्रीलंका के […]

विज्ञापन

ब्रिस्बेन : डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ के नाबाद अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की शृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बनायी.

पाकिस्तान पर 3-0 से जीत दर्ज करने के बाद यहां पहुंचे श्रीलंका के लिये एक और करारा झटका है क्योंकि एडीलेड में खेले गये पहले मैच में उसे 134 रन से हार झेलनी पड़ी थी. तीसरा और अंतिम मैच मेलबर्न में शुक्रवार को खेला जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया की कसी हुई गेंदबाजी के सामने श्रीलंका 19 ओवर में 117 पर ढेर हो गया जिसमें कुसाल परेरा ने सर्वाधिक 27 रन बनाये. ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया और इस तरह से 42 गेंद शेष रहते ही जीत दर्ज कर ली.

वार्नर (नाबाद 60) और स्मिथ (नाबाद 53) ने ऑरोन फिंच के पहले ओवर में आउट होने के बाद जिम्मेदारी संभाली और दूसरे विकेट के लिये 117 रन की अटूट साझेदारी की. फिंच को लसिथ मलिंगा ने विकेट के पीछे कैच कराया. वार्नर ने पिछले मैच में टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पहला शतक लगाया था और उन्होंने अपनी शानदार फार्म जारी रखी.

उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में नौ चौके लगाये. स्मिथ ने भी 2016 के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपनी पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की तथा अपने शानदार ड्राइव और तेजी से रन चुराने की कला से दर्शकों का मनोरंजन किया. उनकी पारी में छह चौके शामिल हैं. इससे पहले श्रीलंकाई बल्लेबाजी शुरू में लड़खड़ा गयी.

मलिंगा ने पहले मैच में हार के बाद अपने खिलाड़ियों से जज्बा दिखाने की अपील की थी , लेकिन मिशेल स्टार्क की जगह लिये गये बिली स्टेनलेक, एस्टन एगर, एडम जंपा और पैट कमिन्स ने दो-दो विकेट लेकर फिर से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को नहीं चलने दिया.

ऑस्ट्रेलिया को दूसरे ओवर में ही पहली सफलता मिली जब कुसाल मेंडिस (एक) रन आउट हो गये. उन्हें आउट करवाने वाले धनुष्का गुणतिलका (21) ने स्टेनलेक पर छक्का जमाया और इसी तेज गेंदबाज ने उन्हें बोल्ड कर दिया. स्पिनर एगर ने इसके बाद अविष्का फर्नांडो (17) को पवेलियन भेजा.

निरोशन डिकवेला (पांच) को कमिन्स ने पवेलियन भेजा जबकि परेरा ने एगर की गेंद अपने विकेटों में खेली. दासुन शनाका केवल एक रन बनाकर स्टेनलेक की गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स केरी को कैच दे बैठे. वाहिंदु हसरंगा, इसुरू उदाना और लक्षण संदाकन ने दस-दस जबकि मलिंगा ने नौ रन का योगदान दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola