कोहली और रोहित शर्मा से मिले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, इन मुद्दों पर हुई बात

मुंबई : बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने गुरुवार को चयनसमिति की बैठक से इतर यहां कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा से मुलाकात की और उनसे भारतीय क्रिकेट टीम की आगे की योजनाओं पर चर्चा की. यह भी पता चला है कि महेंद्र सिंह धौनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य पर […]
मुंबई : बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने गुरुवार को चयनसमिति की बैठक से इतर यहां कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा से मुलाकात की और उनसे भारतीय क्रिकेट टीम की आगे की योजनाओं पर चर्चा की.
यह भी पता चला है कि महेंद्र सिंह धौनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य पर भी बैठक के दौरान चर्चा की गयी हालांकि सभी ने इस बैठक को लेकर चुप्पी साधे रखी. कोच रवि शास्त्री बैठक का हिस्सा नहीं थे. यह तय है कि गांगुली अगले महीने ईडन गार्डन्स पर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान शास्त्री से बात करेंगे.
बीसीसीआई सूत्रों ने कहा, अध्यक्ष और सचिव कप्तान और उप कप्तान से मिलना चाहते थे. टीम की योजनाओं को लेकर कुछ चर्चा हुई. अध्यक्ष ने कुछ सुझाव दिये. शाह ने बोर्ड अध्यक्ष की मौजूदगी में बैठक बुलायी थी.
बीसीसीआई ने बैठक की तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की है. इस पर लिखा गया है, सीनियर चयनसमिति की दोपहर बाद बैठक में सभी के चेहरों पर खिली मुस्कान. बैठक में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 और टेस्ट टीम घोषित की गयी.
रोहित बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैचों में टीम की अगुवाई करेंगे और इसलिए वह बैठक में शामिल हुए. नियमित कप्तान कोहली इन मैचों में विश्राम दिया गया है. वह इसके बाद दो टेस्ट मैचों में टीम का नेतृत्व करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




