ePaper

गर्मियों के सत्र में आस्ट्रेलिया के लिये तीन बल्लेबाज निश्चित : पोंटिंग

Updated at : 15 Sep 2019 2:51 PM (IST)
विज्ञापन
गर्मियों के सत्र में आस्ट्रेलिया के लिये तीन बल्लेबाज निश्चित : पोंटिंग

सिडनीः पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ गर्मियों में शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिये डेविड वार्नर सहित केवल तीन बल्लेबाजों का खेलना सुनिश्चित है. पोंटिंग ने फार्म में चल रहे स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन को अन्य दो बल्लेबाजों का खेलना पक्का करार दिया. उन्होंने कहा वह युवा […]

विज्ञापन
सिडनीः पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ गर्मियों में शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिये डेविड वार्नर सहित केवल तीन बल्लेबाजों का खेलना सुनिश्चित है. पोंटिंग ने फार्म में चल रहे स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन को अन्य दो बल्लेबाजों का खेलना पक्का करार दिया. उन्होंने कहा वह युवा खिलाड़ी विल पुकोवस्की को मौका देकर उन्हें 12 नवंबर से गाबा में शुरू होने वाले पहले टेस्ट पदार्पण कराना पसंद करेगे जो मानसिक मुद्दों से जूझ रहे थे.
पोंटिंग ने क्रिकेट डाट काम डाट एयू से कहा, वार्नर निश्चित रूप से इसमें शामिल रहेगा. हालांकि यह सलामी बल्लेबाज एशेज दौरे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका है और दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाया है. उन्होंने कहा, वह ओवल में पांचवें और अंतिम टेस्ट की दूसरी पारी में फिर शून्य पर आउट हो जाये तब भी वह गर्मियों के सत्र के लिये आस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजों में शामिल रहेगा.
मार्नस भी और स्मिथ भी पक्के हैं. उन्होंने कहा, हालांकि मध्यक्रम में मैथ्यू वेड और ट्रेविड हेड के नाम पर अब भी सवाल हैं. आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने शीर्ष और मध्यक्रम में बदलाव किया, जिसमें उस्मान ख्वाजा और कैमरन बैनक्रोफ्ट अच्छा नहीं कर सके तो उन्हें बाहर कर दिया गया. पोंटिंग ने हालांकि कहा कि टीम पेन को गर्मियों के सत्र में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में कप्तान बरकरार रहना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola