ePaper

धौनी के संन्‍यास की अटकलों पर साक्षी ने किया ऐसा ट्वीट

Updated at : 12 Sep 2019 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
धौनी के संन्‍यास की अटकलों पर साक्षी ने किया ऐसा ट्वीट

रांची : महेंद्र सिंह धौनी के संन्‍यास की अटकलों पर साक्षी धौनी ने भी ट्वीट किया है. साक्षी ने ट्वीट कर बताया कि धौनी के संन्‍यास की खबर पूरी तरह से अफवाह है. दरअसल विराट कोहली के एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 […]

विज्ञापन

रांची : महेंद्र सिंह धौनी के संन्‍यास की अटकलों पर साक्षी धौनी ने भी ट्वीट किया है. साक्षी ने ट्वीट कर बताया कि धौनी के संन्‍यास की खबर पूरी तरह से अफवाह है.

दरअसल विराट कोहली के एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 टी20 विश्व कप क्वार्टर फाइनल के मैच की धौनी के साथ अपनी तस्वीर ट्विटर पर डाली थी.

कोहली ने ट्वीट किया, ऐसा मैच जो मैं कभी नहीं भूल सकता. खास रात. धौनी ने मुझे ऐसे दौड़ाया जैसे फिटनेस टेस्ट के लिये दौड़ना होता है. इसके बाद से धौनी के संन्यास को लेकर अटकलें लगने लग गई. इस समय अमेरिका में छुट्टियां मना रहे धौनी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें…

कोहली के ट्वीट से मचा कोहराम, क्‍या सही में धौनी लेने वाले हैं संन्‍यास…?

धौनी के संन्‍यास की अटकलों को एमएसके प्रसाद ने खारिज किया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola