मिताली के संन्यास के बाद 15 वर्षीय शेफाली भारतीय टी20 टीम में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2019 7:54 PM
नयी दिल्ली : अनुभवी मिताली राज के टी20 प्रारूप से संन्यास लेने के बाद युवा खिलाड़ियों के टीम में शामिल होने का रास्ता बन गया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के लिये 15 वर्षीय शेफाली वर्मा ने भारतीय महिला टीम में जगह बनायी. हरियाणा की शेफाली को महिला टी20 चैलेंज […]
नयी दिल्ली : अनुभवी मिताली राज के टी20 प्रारूप से संन्यास लेने के बाद युवा खिलाड़ियों के टीम में शामिल होने का रास्ता बन गया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के लिये 15 वर्षीय शेफाली वर्मा ने भारतीय महिला टीम में जगह बनायी. हरियाणा की शेफाली को महिला टी20 चैलेंज में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर टीम में चुना गया.
मिताली हालांकि तीन मैचों की वनडे शृंखला में टीम की अगुवाई जारी रखेंगी जिसके बाद पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जायेंगे जिसमें हरमनप्रीत कौर कप्तान होंगी. स्मृति मंधाना टी20 में उप कप्तान होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










