हैट्रिक को लेकर आपस में भिड़े हरभजन और गिलक्रिस्ट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2019 10:58 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नाराज हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को निशाना बनाया जिन्होंने यह सुझाव दिया था कि इस भारतीय आफ स्पिनर की 2001 में एतिहासिक हैट्रिक के दौरान वह पगबाधा आउट नहीं थे. मैच का रुख बदलने वाले हरभजन के उस स्पैल में गिलक्रिस्ट उनका दूसरा शिकार थे. एक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नाराज हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को निशाना बनाया जिन्होंने यह सुझाव दिया था कि इस भारतीय आफ स्पिनर की 2001 में एतिहासिक हैट्रिक के दौरान वह पगबाधा आउट नहीं थे.

मैच का रुख बदलने वाले हरभजन के उस स्पैल में गिलक्रिस्ट उनका दूसरा शिकार थे. एक प्रशंसक ने हरभजन की उपलब्धि का वीडियो साझा किया जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए गिलक्रिस्ट ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा ‘डीआरएस नहीं’ था.

ऑस्ट्रेलिया का यह पूर्व बल्लेबाज संभवत: सुझाव दे रहा था कि अगर उस समय डीआरएस उपलब्ध होता तो वह पगबाधा के फैसले को बदलवाने में सफल रहता. हरभजन ने यह टिप्पणी करने पर गिलक्रिस्ट पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उस स्पैल के दौरान अधिक समय नहीं टिक पाते.

इस पूर्व भारतीय आफ स्पिनर ने कहा, आपको लगता है कि आप पहली गेंद पर आउट नहीं होते तो लंबे समय तक खेलते रहते? इन चीजों को लेकर रोना बंद करो दोस्त… सोचा था कि खिलाड़ी के रूप में करियर खत्म करने के बाद आप समझदारी भरी बातें करेंगे… लेकिन कुछ चीजें कभी नहीं बदलती… आप इसका शीर्ष उदाहरण हो. हमेशा रोते रहते हो.

हरभजन 2001 में टेस्ट हैट्रिक बनाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने थे. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक बनाने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने. इन दोनों के अलावा इरफान पठान ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola