ePaper

घरेलू हिंसा के मामले में क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

Updated at : 02 Sep 2019 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
घरेलू हिंसा के मामले में क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

कोलकाता : शहर की एक अदालत ने सोमवार को क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ उनकी पत्नी हसीन जहां द्वारा दर्ज कराए गए कथित घरेलू हिंसा के एक मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया. अदालत ने कहा कि देश लौटने के 15 दिनों के भीतर उन्हें आत्मसमर्पण करना होगा. शमी फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के साथ […]

विज्ञापन

कोलकाता : शहर की एक अदालत ने सोमवार को क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ उनकी पत्नी हसीन जहां द्वारा दर्ज कराए गए कथित घरेलू हिंसा के एक मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया.

अदालत ने कहा कि देश लौटने के 15 दिनों के भीतर उन्हें आत्मसमर्पण करना होगा. शमी फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के साथ वेस्टइंडीज के दौरे पर हैं और 4 सितंबर को घर के लिए रवाना होने वाले हैं. शमी के वकील शेख सलीम रहमान ने कहा कि यह देखते हुए कि तेज गेंदबाज राष्ट्रीय कर्तव्य निभाने के लिए विदेश में हैं, अलीपुर के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) सुब्रत मुखर्जी ने कहा कि देश लौटने के 15 दिन तक उन पर वारंट को लागू नहीं किया जाएगा.

अदालत ने निर्देश दिया कि भारत लौटने के 15 दिनों के भीतर शमी को आत्मसमर्पण करना होगा, जिसमें विफल रहने पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लागू किया जाएगा. जहां का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील अनिर्बान गुहा ठाकुरता ने कहा कि वह अदालत इसलिए गए क्योंकि शमी कानूनी औपचारिकताओं का जवाब नहीं दे रहे थे.

उनके वकील ने कहा कि शमी के भाई हसीब अहमद के खिलाफ भी एसीजेएम ने वारंट जारी किया है. जहां ने 2018 की शुरुआत में शमी और उनके परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola