पाकिस्तान में सुरक्षा का जायजा करेंगे सीए, ईसीबी के शीर्ष अधिकारी

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पुष्टि कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के शीर्ष अधिकारी सितंबर और अक्टूबर में सुरक्षा का जायजा लेने के लिए देश का दौरा करेंगे. पीसीबी के मुताबिक सीए के अध्यक्ष अर्ल एडिंग्स और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) केविन रोबर्ट्स 16 से 18 सितंबर […]
कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पुष्टि कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के शीर्ष अधिकारी सितंबर और अक्टूबर में सुरक्षा का जायजा लेने के लिए देश का दौरा करेंगे.
पीसीबी के मुताबिक सीए के अध्यक्ष अर्ल एडिंग्स और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) केविन रोबर्ट्स 16 से 18 सितंबर तक पाकिस्तान में रहेंगे. ईसीबी के सीईओ और निदेशक अक्टूबर में आयेंगे.
पीसीबी के अध्यक्ष एहसान मनी ने शुक्रवार को लाहौर में पीसीबी की संचालन बोर्ड को इस बात से अवगत कराया. मनी के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के अधिकारियों को सुरक्षा खाके का पूर्ण ब्यौरा सौपा जाएगा.
इसका मकसद पाकिस्तान दौरे पर टीम भेजने के लिए उन्हें राजी करना है. लाहौर में 2009 में श्रीलंकाई टीम पर आतंकवादी हमले के बाद टेस्ट खेलने वाले किसी भी देश ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




