टीम इंडिया के कोच पद की दौड़ से हटे फिल सिमंस

Updated at : 16 Aug 2019 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
टीम इंडिया के कोच पद की दौड़ से हटे फिल सिमंस

मुंबई : वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज फिल सिमंस ने शुक्रवार को भारतीय टीम के मुख्य कोच बनने की दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया जिसके बाद इस पद के लिए पांच दावेदार बच गये जिसमें मौजूदा कोच रवि शास्त्री सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे हैं. सिमंस के हटने के बाद कपिल देव […]

विज्ञापन

मुंबई : वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज फिल सिमंस ने शुक्रवार को भारतीय टीम के मुख्य कोच बनने की दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया जिसके बाद इस पद के लिए पांच दावेदार बच गये जिसमें मौजूदा कोच रवि शास्त्री सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे हैं.

सिमंस के हटने के बाद कपिल देव की अगुआई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति यहां शुक्रवार को पांच उम्मीदवारों का साक्षात्कार कर रही है. हालांकि, कप्तान विराट कोहली के सार्वजनिक समर्थन के बाद अगर शास्त्री को 2021 में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप तक दोबारा जिम्मेदारी मिलती है तो अधिक हैरानी नहीं होगी. बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि फिल सिमंस ने आधिकारिक तौर बीसीसीआई से कहा कि वह साक्षात्कार के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. अब इस पद की दावेदारी के लिए पांच उम्मीदवार बचे हैं. यहां के एक होटल में मुंबई इंडियंस के पूर्व कोच रोबिन सिंह और लालचंद राजपूत तीन सदस्यीय पैनल के समक्ष साक्षात्कार के लिए पहुंचे जिसमें कपिल के अलावा अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी मौजूद हैं.

आॅस्ट्रेलिया के पूर्व आलराउंडर और श्रीलंका के पूर्व कोच टाम मूडी ने स्काइप के जरिये साक्षात्कार दिया. सीएसी ने लगभग 40 मिनट तक भारत की 2007 की विश्व टी20 जीतने वाली टीम के मैनेजर राजपूत का साक्षात्कार किया. साक्षात्कार के बाद राजपूत ने पत्रकारों से कहा, मुझे उम्मीद है. राष्ट्रीय टीम के पूर्व क्षेत्ररक्षक कोच रोबिन सिंह भी सकारात्मक दिखे, उन्होंने कहा, साक्षात्कार अच्छा हुआ. माइक हेसन का साक्षात्कार दोपहर बाद होगा, जबकि शास्त्री भारतीय समयानुसार शाम साढ़े पांच बजे सीएससी के समक्ष पेश होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola