लद्दाख के खिलाड़ी अब रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे जम्मू कश्मीर के लिये

नयी दिल्ली : नये केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के क्रिकेटर अब घरेलू सर्किट में जम्मू कश्मीर के लिये खेलेंगे. भारतीय क्रिकेट की प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने यह जानकारी दी. सरकार ने सोमवार को जम्मू कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांटा. बीसीसीआई फिलहाल दो अलग प्रदेश ईकाइयां बनाने […]
नयी दिल्ली : नये केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के क्रिकेटर अब घरेलू सर्किट में जम्मू कश्मीर के लिये खेलेंगे. भारतीय क्रिकेट की प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने यह जानकारी दी.
सरकार ने सोमवार को जम्मू कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांटा. बीसीसीआई फिलहाल दो अलग प्रदेश ईकाइयां बनाने नहीं जा रहा. राय ने कहा, हम अभी लद्दाख के लिये अलग क्रिकेट संघ नहीं बनायेंगे. उस क्षेत्र के क्रिकेटर बीसीसीआई की सभी घरेलू स्पर्धाओं में जम्मू कश्मीर के लिये खेलेंगे.
जम्मू कश्मीर की रणजी टीम में अभी तक लद्दाख का कोई खिलाड़ी नहीं है. आगामी रणजी सत्र इस साल के आखिर में दिसंबर में शुरू होगा. यह पूछने पर कि क्या लद्दाख को भी पुडुच्चेरी की तरह मतदान का अधिकार रहेगा, राय ने किहा कि अभी इस पर कोई बात नहीं हुई है.
उन्होंने कहा, हमने इस पर कोई बात नहीं की है. इस मामले में सब कुछ चंडीगढ़ की तरह रहेगा जो एक केंद्रशासित प्रदेश है. उसके खिलाड़ी पंजाब या हरियाणा के लिये खेलते हैं. राय ने कहा, हमें यकीन है कि जम्मू कश्मीर के घरेलू मैच पिछले साल की तरह श्रीनगर में ही होंगे. वैकल्पिक घरेलू मैदान को लेकर कोई बात नहीं की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




