ePaper

भारत ए ने वेस्टइंडीज ए को 7 विकेट से हराकर टेस्ट शृंखला अपने नाम की

Updated at : 04 Aug 2019 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ए ने वेस्टइंडीज ए को 7 विकेट से हराकर टेस्ट शृंखला अपने नाम की

पोर्ट ऑफ स्पेन : अभिमन्यु ईश्वरन (नाबाद 59) और अनमोलप्रीत सिंह (नाबाद 51) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच नाबाद शतकीय साझेदारी के दम पर भारत ‘ए’ ने दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को यहां वेस्टइंडीज ‘ए’ के खिलाफ सात विकेट की जीत दर्ज कर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर […]

विज्ञापन

पोर्ट ऑफ स्पेन : अभिमन्यु ईश्वरन (नाबाद 59) और अनमोलप्रीत सिंह (नाबाद 51) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच नाबाद शतकीय साझेदारी के दम पर भारत ‘ए’ ने दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को यहां वेस्टइंडीज ‘ए’ के खिलाफ सात विकेट की जीत दर्ज कर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली.

शृंखला का तीसरा और आखिरी मुकाबला छह अगस्त से खेला जाएगा. बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर चौथी पारी में जीत के लिए 278 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को प्रियांक पंचाल (121 गेंद में 68 रन) और मयंक अग्रवाल (134 गेंद में 81 रन) ने शानदार शुरुआत दिलायी.

पहले विकेट के लिए दोनों की 150 रन की साझेदारी को रेमंड रीफर (44 रन पर एक विकेट) ने तोड़ा. भारत ए ने चौथे दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 185 रन से आगे से की जिसे जीत के लिए और 93 रन की जरूरत थी. तीसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज ईश्वरन और अनमोलप्रित ने हालांकि इसके बाद टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया.

दूसरी पारी में दो विकेट लेने वाले चेमार होल्डर वेस्टइंडीज ए के सबसे सफल गेंदबाज रहे. इससे पहले वेस्टइंडीज ए के 318 रन के जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी में 190 रन पर सिमट गयी थी, लेकिन ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम के पांच विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ए की दूसरी पारी महज 149 रन पर सिमट गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola