ePaper

रोहित शर्मा ने कहा, मैं सिर्फ टीम के लिए नहीं देश के लिए भी खेलता हूं

Updated at : 01 Aug 2019 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
रोहित शर्मा ने कहा, मैं सिर्फ टीम के लिए नहीं देश के लिए भी खेलता हूं

नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के द्वारा रोहित शर्मा और उनके बीच मतभेदों की खबरो का खंडन करने के एक दिन बाद रोहित ने ट्वीट किया ,‘‘ मैं सिर्फ अपनी टीम के लिए नहीं खेलता. मैं अपने देश के लिए खेलता हूं.’ टीम की अमेरिका रवानगी से पहले कोहली ने सोमवार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के द्वारा रोहित शर्मा और उनके बीच मतभेदों की खबरो का खंडन करने के एक दिन बाद रोहित ने ट्वीट किया ,‘‘ मैं सिर्फ अपनी टीम के लिए नहीं खेलता.

मैं अपने देश के लिए खेलता हूं.’ टीम की अमेरिका रवानगी से पहले कोहली ने सोमवार को कहा था कि लोग झूठ परोस रहे हैं और उनके तथा रोहित के बीच सब कुछ ठीक है. कोच रवि शास्त्री ने भी मतभेद की खबरों को खारिज किया था. कोहली और रोहित के बीच अफवाह की खबरें तब सामने आयीं, जब रोहित ने कोहली और अनुष्का शर्मा को इंस्टग्राम पर अनफॉलो कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola