ePaper

मुथैया मुरलीधरन के जीवन पर फिल्म बनायेंगे राणा दग्गुबाती

Updated at : 30 Jul 2019 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
मुथैया मुरलीधरन के जीवन पर फिल्म बनायेंगे राणा दग्गुबाती

मुंबई : क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले भारत रत्‍न सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धौनी के बाद अब एक और क्रिकेटर के जीवन पर फिल्‍म बनने वाली है. अभिनेता राणा दग्गुबाती श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन के जीवन पर आधारित फिल्म का निर्माण करने वाले हैं. फिल्म निर्माताओं ने मंगलवार को यह घोषणा की. फिल्म का […]

विज्ञापन

मुंबई : क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले भारत रत्‍न सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धौनी के बाद अब एक और क्रिकेटर के जीवन पर फिल्‍म बनने वाली है. अभिनेता राणा दग्गुबाती श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन के जीवन पर आधारित फिल्म का निर्माण करने वाले हैं. फिल्म निर्माताओं ने मंगलवार को यह घोषणा की.

फिल्म का निर्माण राणा के बैनर सुरेश प्रोडक्शंस के तहत होगा. इसमें विजय सेतुपति श्रीलंका के इस स्पिन गेंदबाज का किरदार निभाते दिखेंगे. राणा ने कहा कि फिल्म में सेतुपति के आने से वह बहुत उत्साहित हैं, जिसका निर्देशन एमएस श्रीपति करेंगे.राणा ने यहां एक बयान में कहा, सुरेश प्रोडक्शंस, डार फिल्म्स के साथ मिलकर इस मशहूर क्रिकेटर पर फिल्म का निर्माण करेगी, जिसमें जाने माने अभिनेता विजय सेतुपति मुथैया मुरलीधरन का किरदार निभायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola