ePaper

रमाकांत आचरेकर से क्रिकेट का ककहरा सीखने वाला यह भारतीय क्रिकेटर बल्लेबाजी कोच की दौड़ में शामिल

Updated at : 29 Jul 2019 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
रमाकांत आचरेकर से क्रिकेट का ककहरा सीखने वाला यह भारतीय क्रिकेटर बल्लेबाजी कोच की दौड़ में शामिल

मुंबई : भारत के पूर्व बल्लेबाज प्रवीण आमरे राष्ट्रीय पुरुष टीम का बल्लेबाजी कोच बनने की दौड़ में शामिल हैं. पता चला है कि डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पदार्पण टेस्ट में शतक जड़ने वाले आमरे ने इस पद के लिए आवेदन किया है. आमरे ने भारत के लिए 11 टेस्ट में एक शतक […]

विज्ञापन

मुंबई : भारत के पूर्व बल्लेबाज प्रवीण आमरे राष्ट्रीय पुरुष टीम का बल्लेबाजी कोच बनने की दौड़ में शामिल हैं. पता चला है कि डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पदार्पण टेस्ट में शतक जड़ने वाले आमरे ने इस पद के लिए आवेदन किया है.

आमरे ने भारत के लिए 11 टेस्ट में एक शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 425 रन बनाए. उन्होंने 37 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में दो अर्धशतक से 513 रन जुटाए। दिवंगत रमाकांत आचरेकर से क्रिकेट का ककहरा सीखने वाले आमरे के मार्गदर्शन में मुंबई ने रणजी ट्रॉफी खिताब जीता.

वह अभी अमेरिकी क्रिकेट के साथ बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में जुड़े हैं. बीसीसीआई ने मुख्य कोच, बल्लेबाजी कोच और गेंदबाजी कोच सहित अन्य पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं जिसके लिए समयसीमा 30 जुलाई तक है.

भारत के मौजूदा बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ का अनुबंध वेस्टइंडीज दौरे तक बढ़ाया गया है, लेकिन संभावना है कि इसके बाद उन्हें भारतीय टीम के साथ जुड़ने का मौका नहीं दिया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola