त्वचा कैंसर से जूझ रहा है यह दिग्गज क्रिकेटर

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने गुरुवार को बताया कि वह त्वचा के कैंसर से जूझ रहे हैं, लेकिन 75 बरस के इस दिग्गज को एशेज शृंखला से पहले फिट होने की उम्मीद है. ऑस्ट्रेलिया के लिये 1964 से 1980 के बीच 75 टेस्ट खेल चुके चैपल ने पांच सप्ताह रेडिएशन थेरेपी […]
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने गुरुवार को बताया कि वह त्वचा के कैंसर से जूझ रहे हैं, लेकिन 75 बरस के इस दिग्गज को एशेज शृंखला से पहले फिट होने की उम्मीद है.
ऑस्ट्रेलिया के लिये 1964 से 1980 के बीच 75 टेस्ट खेल चुके चैपल ने पांच सप्ताह रेडिएशन थेरेपी कराई है. उन्होंने कहा , जब आप 70 बरस के हो जाते हैं तो वैसे ही कमजोर हो जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ साल से मैं इतना आदी हो चुका हूं.
फिलहाल उनकी पैथालाजी रिपोर्ट सही आई है और वह एक अगस्त से शुरू हो रहे पहले एशेज टेस्ट में कमेंट्री के लिये तत्पर हैं. उन्होंने कहा , इस उम्र में आप सोचने लगते हैं कि अब अंत करीब है.
मैंने अपनी मां जेनी की मौत देखी तो मुझे लगा कि इसका सामना करना ही होगा. जब रिची बेनो और टोनी ग्रेग गए जो मुझे फिर लगा कि यह सबके साथ होना है. अब मैं बुरी से बुरी स्थिति का सामना करने के लिये तैयार हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




