विश्व कप क्रिकेट फाइनल के लिए धर्मसेना और इरासमस होंगे मैदानी अंपायर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2019 5:29 PM
लंदन : श्रीलंका के कुमार धर्मसेना और दक्षिण अफ्रीका के मारियस इरासमस को रविवार को लार्ड्स पर मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले विश्व कप फाइनल के लिए मैदानी अंपायर नियुक्त किया गया. आईसीसी ने बयान में कहा कि आॅस्ट्रेलिया के रॉड टकर तीसरे अंपायर, जबकि पाकिस्तान के अलीम डार चौथे अधिकारी होंगे. […]
लंदन : श्रीलंका के कुमार धर्मसेना और दक्षिण अफ्रीका के मारियस इरासमस को रविवार को लार्ड्स पर मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले विश्व कप फाइनल के लिए मैदानी अंपायर नियुक्त किया गया.
आईसीसी ने बयान में कहा कि आॅस्ट्रेलिया के रॉड टकर तीसरे अंपायर, जबकि पाकिस्तान के अलीम डार चौथे अधिकारी होंगे. श्रीलंका के रंजन मदुगले फाइनल मुकाबले के लिए मैच रैफरी होंगे. फाइनल के लिए नियुक्त किये गये सभी अधिकारी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल में भी अधिकारी थे जिसमें मेजबान ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी. धर्मसेना ने एजबेस्टन में गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के जेसन रॉय के खिलाफ विवादास्पद फैसला दिया था.
रॉय (85 गेंद में 85 रन) शतक की ओर बढ़ रहे थे और 20वें ओवर में वह पैट कमिंस पर पुल शाट से चूक गये. धर्मसेना शुरू में थोड़े हिचके, लेकिन उन्होंने आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की लगातार अपील के बाद बल्लेबाज को आउट दे दिया. रॉय गुस्से में थे क्योंकि उनके अनुसार गेंद उनके बल्ले या ग्लव्स से छूकर नहीं गयी थी, लेकिन उन्हें इस फैसले को मानना पड़ा क्योंकि इंग्लैंड तब तक अपने रिव्यू गंवा चुका था. रॉय ने अंपायर के साथ कुछ बात भी की. बाद में मैदानी अंपायर के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करने के लिए रॉय पर 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया. इस जुर्माने के अलावा आईसीसी ने रॉय के अनुशासनात्मक रिकार्ड में दो डिमैरिट अंक भी जोड़ दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










