ePaper

World Cup 2019: ऋषभ पंत के समर्थन में उतरे युवराज, कही ये बात

Updated at : 11 Jul 2019 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
World Cup 2019:  ऋषभ पंत के समर्थन में उतरे युवराज, कही ये बात

मैनचेस्टर : क्रिकेटर युवराज सिंह ने आलोचना का शिकार ऋषभ पंत का बचाव किया है जो न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में भारत ही हार के दौरान आउट होने के तरीके के कारण केविन पीटरसन सहित कई क्रिकेटरों के निशाने पर आये. पंत चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और भारत के शीर्ष […]

विज्ञापन

मैनचेस्टर : क्रिकेटर युवराज सिंह ने आलोचना का शिकार ऋषभ पंत का बचाव किया है जो न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में भारत ही हार के दौरान आउट होने के तरीके के कारण केविन पीटरसन सहित कई क्रिकेटरों के निशाने पर आये.

पंत चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और भारत के शीर्ष क्रम के धराशायी होने के बावजूद वह क्रीज पर टिकने के बावजूद खराब शाट खेलकर आउट हो गये. भारत 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 रन से हार गया.

बुधवार को ओल्ड ट्रैफर्ड पर मिशेल सेंटनर की गेंद पर पंत के विकेट गंवाने के बाद पीटरसन ने ट्वीट किया- हमने ऋषभ पंत को कितनी बार ऐसा करते हुए देखा है? यही कारण है कि उसे पहले टीम में नहीं चुना गया था.दयनीय…”

युवराज ने पंत का बचाव करते हुए कहा कि उसने आठ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. यह उसकी गलती नहीं है, वह सीखे और बेहतर होगा. यह बिलकुल भी दयनीय नहीं है. हालांकि हम सभी को अपना नजरिया रखने का हक है. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी मैच के बाद पंत का बचाव किया और उनका मानना है कि यह 21 साल का प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी गलती से सीखेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola