ePaper

रोहित शर्मा ने वर्ल्‍ड कप में जमाया शतकों का ''चौका'', संगकारा के रिकॉर्ड की बराबरी की

Updated at : 02 Jul 2019 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
रोहित शर्मा ने वर्ल्‍ड कप में जमाया शतकों का ''चौका'', संगकारा के रिकॉर्ड की बराबरी की

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया में ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने मौजूदा वर्ल्‍ड कप में अपना 4 शतक पूरा कर लिया है. इसके साथ ही एक वर्ल्‍ड कप में सबसे अधिक शतक बनाने वाले वो दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गये हैं. उन्‍होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा के रिकॉर्ड चार शतकों की […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया में ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने मौजूदा वर्ल्‍ड कप में अपना 4 शतक पूरा कर लिया है. इसके साथ ही एक वर्ल्‍ड कप में सबसे अधिक शतक बनाने वाले वो दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गये हैं. उन्‍होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा के रिकॉर्ड चार शतकों की बराबरी कर ली है. संगकारा ने यह कारनामा 2015 के वर्ल्‍ड कप में किया था. जिसमें उन्‍होंने 7 मैचों की 7 पारियों में 4 शतकों की मदद से 541 रन बनाये थे.इसके अलावा रोहित ने अपने वर्ल्‍ड कप कैरियर में पांच शतक पूरा कर लिया. हिटमैन ने चार शतकों के क्‍लब में शामिल सौरव गांगुली, डिविलियर्स, मार्क वॉ, दिलशान और जयवर्धने के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया.

मौजूदा वर्ल्‍ड कप में रोहित शर्मा ने अब तक 7 मैचों की 7 पारियों में 4 शतकों की मदद से 544 रन बना लिया है. इस समय रोहित शर्मा सबसे अधिक रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं. रोहित शर्मा के बाद ऑस्‍ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर 8 मैचों की 8 पारियों में 2 शतकों की मदद से 516 रन बनाया है.

बहरहाल वर्ल्‍ड कप में सबसे अधिक शतकों की रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन ने वर्ल्‍ड कप में 6 शतक बनाये हैं. उनके बाद रोहित शर्मा,संगकारा और पोंटिंग ने 5-5 शतक बनाये हैं. चार शतकों के क्‍लब में सौरव गांगुली, डिविलियर्स, मार्क वॉ, दिलशान और जयवर्धने शामिल हैं.

रोहित शर्मा ने बांग्‍लादेश के खिलाफ 92 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्‍कों की मदद से 104 रन बनाये. पहले विकेट के लिए रोहित और केएल राहुल के बीच 180 रनों की साझेदारी बनी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola