बेयरस्‍टो का बिना नाम लिये वॉन-पीटरसन पर हमला, कहा - ''आलोचक'' चाहते हैं इंग्‍लैंड की हार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jul 2019 3:49 PM

विज्ञापन

बर्मिंघम : जॉनी बेयरस्‍टो जानते हैं कि गुस्से पर कैसे नियंत्रण करना है, लेकिन वह गलत तरीके से पेश किये गये अपने बयान को बदलने का इरादा नहीं रखते क्योंकि 24 घंटे के बाद यह खबर अप्रासंगिक हो गयी है. ब्रिटिश मीडिया में बेयरस्टॉ के हवाले से कहा गया था कि ‘आलोचक हमारी हार चाहते […]

विज्ञापन

बर्मिंघम : जॉनी बेयरस्‍टो जानते हैं कि गुस्से पर कैसे नियंत्रण करना है, लेकिन वह गलत तरीके से पेश किये गये अपने बयान को बदलने का इरादा नहीं रखते क्योंकि 24 घंटे के बाद यह खबर अप्रासंगिक हो गयी है.

ब्रिटिश मीडिया में बेयरस्टॉ के हवाले से कहा गया था कि ‘आलोचक हमारी हार चाहते हैं. ‘ और कुछ को इसके लिये पैसा मिलता है. रिपोर्टों में कहा गया था कि उनके निशाने पर दो पूर्व कप्तान माइकल वान और केविन पीटरसन थे. अपनी बेबाकी के लिये भी पहचाने जाने वाले इस सलामी बल्लेबाज ने शतक जड़कर इसका जवाब दिया और फिर मीडिया को आड़े हाथों लिया.

बेयरस्टॉ ने कहा, देखिये मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं चाहता हूं कि हर कोई आकर मुझे अपशब्द कहे. किसी भी तरह से मैं ऐसा नहीं कह रहा हूं. मैंने कभी ऐसा नहीं कहा था कि लोग हमारे साथ नहीं है. वह इंटरव्यू (संवाददाता सम्मेलन) जब हुआ तो छह, आठ या दस पत्रकार थे और वह बेहद उत्साहजनक और सहज माहौल में हुआ था. उसे जिस तरह से पेश किया गया वह निराशाजनक था. उन्होंने कहा, लेकिन जो बीत गया उसमें आप कुछ बदल नहीं सकते. कहावत भी है कि कल की खबर आज के लिये अप्रासंगिक हो जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola