वार्नर ने अभ्यास के दौरान नेट गेंदबाज को किया था घायल, चलना किया शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2019 3:27 PM
लंदन : ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर के शॉट से चोटिल होने वाले भारतीय मूल के नेट गेंदबाज ने इस घटना के बाद पहली बार चलना शुरू किया है. जय किशन पलाहा शनिवार को ओवल में नेट अभ्यास के दौरान वार्नर के शॉट से चोटिल हो गये थे. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. स्काई […]
लंदन : ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर के शॉट से चोटिल होने वाले भारतीय मूल के नेट गेंदबाज ने इस घटना के बाद पहली बार चलना शुरू किया है. जय किशन पलाहा शनिवार को ओवल में नेट अभ्यास के दौरान वार्नर के शॉट से चोटिल हो गये थे.
उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. स्काई स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार स्कैन से पता चला है कि उनके सिर पर गंभीर चोट नहीं लगी है. पलाहा का जब मैदान पर प्राथमिक उपचार चल रहा था तब वार्नर काफी परेशान लग रहे थे.
रिपोर्ट में पलाहा के हवाले से कहा गया है, मैंने चलना शुरू कर दिया है. मुझे खुशी है कि अब स्वस्थ हो रहा हूं. मेरा सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार. दुनिया भर के लोगों ने मेरे लिये दुआ की, उन सभी का आभार. ये दुआएं मेरे लिये काफी मायने रखती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










