ePaper

कंगारु खेमे में ''खलबली'' मचाने वाले भुवी ने जीत के बाद कही ये बात...

Updated at : 10 Jun 2019 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
कंगारु खेमे में ''खलबली'' मचाने वाले भुवी ने जीत के बाद कही ये बात...

लंदन : भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 रन की जीत में तीन विकेट लेने से उनका मनोबल बढ़ा है क्योंकि उन्होंने सपाट बल्लेबाजी वाले विकेट पर यह प्रदर्शन किया. भुवनेश्वर ने रविवार को मौजूदा चैंपियन के खिलाफ मैच में दस ओवर में 50 रन देकर तीन विकेट […]

विज्ञापन

लंदन : भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 रन की जीत में तीन विकेट लेने से उनका मनोबल बढ़ा है क्योंकि उन्होंने सपाट बल्लेबाजी वाले विकेट पर यह प्रदर्शन किया.

भुवनेश्वर ने रविवार को मौजूदा चैंपियन के खिलाफ मैच में दस ओवर में 50 रन देकर तीन विकेट लिये. उन्होंने कहा, यह बेहद संतोषजनक प्रदर्शन रहा क्योंकि अगर आप परिस्थितियों पर गौर करो तो यह पूरी तरह से बल्लेबाजों के अनुकूल थी. इसमें गेंदबाजों के लिये कुछ खास नहीं था और इस तरह के विकेट पर उन्हें आउट करने से मेरा मनोबल बढ़ा है.

डेविड वार्नर अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान जूझते हुए नजर आये और भुवनेश्वर ने कहा कि सही रणनीति से वह इस धाकड़ बल्लेबाज पर अंकुश लगाने में सफल रहे. उन्होंने कहा, विकेट से बहुत ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी और इसलिए हम उन्हें खेलने के लिये पर्याप्त मौके नहीं देना नहीं चाहते थे. हमने ऐसा किया. यही हमारी रणनीति थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola