धौनी ने सेना के सम्मान में ग्लव्स पर लगवाया बलिदान बैज, आइसीसी को एतराज
Updated at : 07 Jun 2019 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

साउथम्पटन : टीम इंडिया ने अपने वर्ल्ड कप अभियान का शानदार आगाज दक्षिण अफ्रीका को हरा कर किया. इस मैच में युजवेंद्र चहल की धारदार गेंदबाजी (4/51) के अलावा रोहित शर्मा की जोरदार शतकीय पारी (नाबाद 122) ने सुर्खियां बटोरीं. लेकिन मैच के दौरान सबसे ज्यादा चौंकाया महेंद्र सिंह धौनी के विकेटकीपिंग ग्लव्स ने. दरअसल […]
विज्ञापन
साउथम्पटन : टीम इंडिया ने अपने वर्ल्ड कप अभियान का शानदार आगाज दक्षिण अफ्रीका को हरा कर किया. इस मैच में युजवेंद्र चहल की धारदार गेंदबाजी (4/51) के अलावा रोहित शर्मा की जोरदार शतकीय पारी (नाबाद 122) ने सुर्खियां बटोरीं.
लेकिन मैच के दौरान सबसे ज्यादा चौंकाया महेंद्र सिंह धौनी के विकेटकीपिंग ग्लव्स ने. दरअसल उनके ग्लव्स पर अनोखा निशान (प्रतीक चिह्न) देखने को मिला, जिसे हर कोई इस्तेमाल में नहीं ला सकता. दरअसल, यह बैज पैरा-कमांडो लगाते हैं. इस बैज को ‘बलिदान बैज’ के नाम से जाना जाता है.
धौनी के इस कदम की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब की जा रही है. हालांकि आइसीसी ने इस पर एतराज जताया है और बीसीसीआइ से हटाने की मांग की है. आइसीसी ने कहा कि यह नियमों के विरुद्ध है.
बलिदान बैज : सिर्फ पैरा कमांडो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं
पैराशूट रेजिमेंट के विशेष बलों के पास उनके अलग बैज होते हैं, जिन्हें ‘बलिदान’ के रूप में जाना जाता है. इस बैज में ‘बलिदान’ शब्द को देवनागरी लिपि में लिखा गया है. यह बैज चांदी की धातु से बना होता है, जिसमें ऊपर की तरफ लाल प्लास्टिक का आयत होता है. यह बैज केवल पैरा-कमांडो द्वारा पहना जाता है.
धौनी प्रशिक्षित पैराटूपर, इनके पास इस्तेमाल का अधिकार
सेना ने धौनी को मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी है. इसके अलावा धौनी एक प्रशिक्षित पैराट्रूपर हैं. उन्होंने पैरा बेसिक कोर्स किया है और पैराट्रूपर विंग्स पहनते हैं.
महेंद्र सिंह धौनी ने प्रादेशिक सेना (टीए) की 106 पैराशूट रेजिमेंट में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में अपनी रैंक को साबित कर दिखाया है. धौनी अगस्त 2015 में प्रशिक्षित पैराट्रूपर बन गये थे. आगरा के पैराट्रूपर्स ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) में भारतीय वायु सेना के एएन-32 विमान से पांचवीं छलांग पूरी करने के बाद उन्होंने प्रतिष्ठित पैरा विंग्स प्रतीक चिह्न लगाने की अर्हता प्राप्त कर ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




