कैलिस ने भारत को वर्ल्ड कप का असली दावेदार बताया, दक्षिण अफ्रीका के लिए कही ये बात

साउथम्पटन : भारत के खिलाफ बुधवार को मिली करारी हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए वर्ल्ड कप में अब आगे की राह आसान नहीं होगी. अब बाकी के सारे मैच उसे जीतने होंगे. एक मैच में भी अगर हार मिलती है उसे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना होगा. महान हरफनमौला जैक कैलिस […]
साउथम्पटन : भारत के खिलाफ बुधवार को मिली करारी हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए वर्ल्ड कप में अब आगे की राह आसान नहीं होगी. अब बाकी के सारे मैच उसे जीतने होंगे. एक मैच में भी अगर हार मिलती है उसे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना होगा.
महान हरफनमौला जैक कैलिस ने भारत को विश्व कप का ‘असल दावेदार’ बताते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका के लिये अब हर मैच नाकआउट की तरह होगा. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की .
दक्षिण अफ्रीका की यह लगातार तीसरी हार थी. कैलिस ने आईसीसी के लिये अपने कालम में लिखा , भारतीय टीम विश्व स्तरीय और असल दावेदार है. वे पहले मैच के लिये इंतजार कर रहे थे और मुझे नहीं पता था कि यह उनके पक्ष में जायेगा या नहीं. वे तरोताजा होंगे या नर्वस.
अब हमें उत्तर मिल गया है. कैलिस ने स्वीकार किया कि दक्षिण अफ्रीका ने खुद पर दबाव बना लिया है. उन्होंने कहा, अब दक्षिण अफ्रीका के लिये सभी छह मैच नाकआउट की तरह होंगे.
उन्होंने कहा , भारत ने उन्हें हर विभाग में उन्नीस साबित किया. टॉस जीतने के बाद भी वे मैच नहीं जीत सके. सभी खिलाड़ियों को हार की जिम्मेदारी लेकर अपनी गलतियों में सुधार करना होगा. कैलिस ने कहा , अगले दो मैचों में वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान को हराकर हालात बेहतर हो सकते हैं. उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले लय हासिल करनी होगी.
उन्होंने कहा , फाफ डु प्लेसिस के लिये यह बड़ा टूर्नामेंट है लेकिन सब कुछ कप्तान के कंधे पर नहीं डाला जा सकता. सभी को अपने प्रदर्शन का आकलन करना होगा ताकि आगे अच्छा खेल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




