आखिरी मैच में जीत दर्ज कर जयवर्धने को यादगार विदाई देना चाहता है श्रीलंका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2014 7:53 AM

विज्ञापन

गाले (श्रीलंका) : श्रीलंका के कप्तान एजेंलो मैथ्यूज ने कहा कि उनकी टीम स्टार बल्लेबाज माहेला जयवर्धने को उनके आखिरी मैचों में जीत दर्ज करके शानदार विदाई देना चाहता है. जयवर्धने ने सोमवार को घोषणा की कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज से शुरु होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला और फिर पाकिस्तान […]

विज्ञापन

गाले (श्रीलंका) : श्रीलंका के कप्तान एजेंलो मैथ्यूज ने कहा कि उनकी टीम स्टार बल्लेबाज माहेला जयवर्धने को उनके आखिरी मैचों में जीत दर्ज करके शानदार विदाई देना चाहता है. जयवर्धने ने सोमवार को घोषणा की कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज से शुरु होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला और फिर पाकिस्तान के खिलाफ छह से 18 अगस्त के बीच दो मैच खेलने के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे.

मैथ्यूज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर कहा, हमें टीम में उन जैसे खिलाड़ी की जरुरत है लेकिन उन्होंने (जयवर्धने) ने संन्यास लेने का फैसला किया है. यदि हम चारों टेस्ट मैच जीतकर उन्हें शानदार विदाई दे सकते हैं तो यह बहुत अच्छा होगा.

उन्होंने कहा, पिछले कई वर्षों से वह टीम के लिये अहम भूमिका निभाते रहे हैं. उन्होंने ढेरों रन बनाये हैं. टीम में उनका योगदान अविश्वसनीय है. इसलिए उनकी जगह भरना मुश्किल होगा. लेकिन भविष्य में इसका सामना करना चुनौती होगी. नये खिलाडियों को यह चुनौती स्वीकार करके अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola