विश्व कप में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बैट्समैन बने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2019 9:27 AM
नाटिंघम : वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को यहां खेले गये मैच में यह रिकार्ड बनाया. अपना पांचवां विश्व कप खेल रहे गेल ने अपनी 50 रन की पारी में तीन छक्के लगाये और इस तरह से […]
नाटिंघम : वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को यहां खेले गये मैच में यह रिकार्ड बनाया.
अपना पांचवां विश्व कप खेल रहे गेल ने अपनी 50 रन की पारी में तीन छक्के लगाये और इस तरह से हर चार साल में होने वाले इस टूर्नामेंट में अपने छक्कों की संख्या 40 पर पहुंचायी.
इससे पहले यह रिकार्ड संयुक्त रूप से गेल और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलयर्स के नाम पर था. अब संन्यास ले चुके डिविलियर्स ने केवल 23 मैचों में 37 छक्के लगाये थे जबकि गेल का यह 27वां मैच था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










