ePaper

विश्व कप 2019 : इंतजार खत्म, भारतीय फैंस को ब्लू आर्मी से हैं काफी उम्मीदें

Updated at : 30 May 2019 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
विश्व कप 2019 : इंतजार खत्म,  भारतीय फैंस को ब्लू आर्मी से हैं काफी उम्मीदें

क्रिकेट वर्ल्ड कप, 2019 गुरुवार से शुरू हो रहा है. इस बार भारतीय टीम की कमान वर्ल्ड नंबर वन विराट कोहली के हाथ में है और हर बार की तरह भारतीय फैंस को ब्लू आर्मी से काफी उम्मीदें हैं, लेकिन इन ‘विराट उम्मीदों’ पर खरा उतरना कप्तान कोहली के लिए आसान नहीं होगा. इस बार […]

विज्ञापन

क्रिकेट वर्ल्ड कप, 2019 गुरुवार से शुरू हो रहा है. इस बार भारतीय टीम की कमान वर्ल्ड नंबर वन विराट कोहली के हाथ में है और हर बार की तरह भारतीय फैंस को ब्लू आर्मी से काफी उम्मीदें हैं, लेकिन इन ‘विराट उम्मीदों’ पर खरा उतरना कप्तान कोहली के लिए आसान नहीं होगा. इस बार टूर्नामेंट में सिर्फ 10 टीमें हैं और सब अपने आप में धाकड़ हैं. ऐसे में भारत समेत किसी भी टीम के लिए कोई भी मैच आसान नहीं होनेवाला.

क्रिकेट महाकुंभ का आगाज

  • 46 दिन तक चलेगा टूर्नामेंट
  • 48 मैच खेल जायेंगे
  • 11 स्टेडियम में होंगे सारे मैच
  • 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं
  • 06 मैच रेफरी
  • 16 अंपायर
  • 150 खिलाड़ी
  • 200 देशों में प्रसारण
महामुकाबला 16 जून को
  • चिर प्रतिद्वंद्वी भारत व पाकिस्तान के बीच मैच 16 जून को मैनचेस्टर में खेला जायेगा.
  • इस बार टूर्नामेंट का फॉर्मेट राउंड रॉबिन और नॉकआउट है. वर्ल्ड कप के 44 साल के इतिहास में दूसरी बार इस फॉर्मेट में टूर्नामेंट खेला जायेगा.

पहला मैच आज

  • इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, लंदन, 3:00PM
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola