ePaper

मलिंगा का दावा विश्व कप में बैटिंग विकेट होने के बाद भी ‘गेमचेंजर'' साबित होंगे गेंदबाज

Updated at : 28 May 2019 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
मलिंगा  का दावा विश्व कप में बैटिंग विकेट होने के बाद भी ‘गेमचेंजर'' साबित होंगे गेंदबाज

लंदन : बल्लेबाज भले ही अपनी टीमों को बड़ा स्कोर दे रहे हों लेकिन श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का मानना है कि आगामी विश्व कप में रनों के प्रवाह के बावजूद गेंदबाज मैचों का पासा पलटने वाले साबित होंगे. मलिंगा ने दूसरे और आखिरी अभ्यास मैच में आस्ट्रेलिया से पांच विकेट से […]

विज्ञापन

लंदन : बल्लेबाज भले ही अपनी टीमों को बड़ा स्कोर दे रहे हों लेकिन श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का मानना है कि आगामी विश्व कप में रनों के प्रवाह के बावजूद गेंदबाज मैचों का पासा पलटने वाले साबित होंगे. मलिंगा ने दूसरे और आखिरी अभ्यास मैच में आस्ट्रेलिया से पांच विकेट से हार के बाद कहा ,‘‘ क्रिकेट बल्लेबाजों का खेल हो गया है लेकिन गेंदबाज मैच का पासा पलट सकते हैं .

वे विकेट लेकर मैच जीत सकते हैं .’ उन्होंने कहा ,‘‘ हुनरमंद गेंदबाज हर पिच पर और किसी भी हालात में टीम के लिए फायदेमंद हैं. ‘ उन्होंने कहा ,‘‘ गेंदबाज में कौशल और खेल के विश्लेषण की समझ होना जरूरी है .उन्हें तेजी से सुधार करना होगा ताकि अपने प्रदर्शन से आत्मविश्वास हासिल कर सकें.’

आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने वाले मलिंगा डैथ ओवरों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से हैं .उन्होंने कहा ,‘‘ टीम को मुझसे अपेक्षा रहती है और मुझे भी खुद से यही अपेक्षा रहती है. मुझे मैच विनर बनना है तो विकेट लेने होंगे .मेरे भीतर इसका आत्मविश्वास है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola