क्रिकेट का महाकुंभ 18 दिन शेष : धौनी समेत कई सीनियरों का हो सकता है अंतिम विश्व कप

Updated at : 12 May 2019 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट का महाकुंभ 18 दिन शेष : धौनी समेत कई सीनियरों का हो सकता है अंतिम विश्व कप

विश्व कप से पहले कई कर चुके हैं घोषणा 30 मई से इंग्लैंड में खेले जानेवाले विश्व कप क्रिकेट में इस बार कई क्रिकेटर पहली बार मैदान में उतरेंगे, तो कई क्रिकेटरों का अंतिम विश्व कप होगा. ऐसे क्रिकेटर लगभग सभी टीमों में शामिल हैं. इस विश्व कप में शामिल होनेवाली 10 टीमों में कुछ […]

विज्ञापन
विश्व कप से पहले कई कर चुके हैं घोषणा
30 मई से इंग्लैंड में खेले जानेवाले विश्व कप क्रिकेट में इस बार कई क्रिकेटर पहली बार मैदान में उतरेंगे, तो कई क्रिकेटरों का अंतिम विश्व कप होगा. ऐसे क्रिकेटर लगभग सभी टीमों में शामिल हैं. इस विश्व कप में शामिल होनेवाली 10 टीमों में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके लिए ये अंतिम विश्व कप होना तय है.
भारत की ओर से धौनी विश्व कप के बाद संन्यास ले सकते हैं, तो विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने संन्यास की घोषणा कर दी है. आपको एक-एक करके सभी टीमों के उस दिग्गज खिलाड़ी से रूबरू करवाते हैं, जिसका यह अंतिम विश्व कप होना संभव है.
महेन्द्र सिंह धौनी (भारत) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी ने टीम के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया है. 37वर्षीय एमएस धौनी इंग्लैंड में ये अपना चौथा विश्व कप खेलने जा रहे हैं. जबरदस्त फॉर्म में हैं, लेकिन वो अपने कॅरियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं और माना जा रहा है कि यह उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट हो सकता है.
शोएब मलिक(पाक) : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक एक जबरदस्त खिलाड़ी रहे हैं.शोएब मलिक का कुछ साल पहले टीम से पत्ता साफ हो चुका था लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत से फिर से वापसी की. मलिक मौजूदा पाक की विश्व कप टीम का अहम अंग हैं, लेकिन शोएब मलिक के लिए यह अंतिम विश्व कप होगा.
लसिथ मलिंगा(श्रीलंका) : श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने अपनी गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों में जबरदस्त खौफ फैलाया. मलिंगा क्रिकेट जगत के एक शानदार गेंदबाजों में से एक रहे हैं. लसिथ मलिंगा इन दिनों आइपीएल में शानदार फॉर्म दिखा रहे हैं, लेकिन उनके लिए इंग्लैंड में होने वाला विश्व कप अंतिम विश्व कप होगा.
क्रिस गेल(वेस्टइंडीज) : वेस्टइंडीज के खतरनाक बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल को तूफान हर कोई जानता है. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में अपने नाम की क्रिस गेल ने अलग ही छवि बना रखी है. क्रिस गेल वैसे वेस्टइंडीज की टीम से पिछले विश्व कप के बाद से दूर ही थे, लेकिन इस बार मौका मिला है. 39 साल गेल ने संन्यास की घोषणा भी कर दी है.
शॉन मार्श(ऑस्ट्रेलिया) : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज शॉन मार्श एक बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं. शॉन मार्श ने समय-समय पर ऑस्ट्रेलिया के लिए कई अच्छी पारियां खेली हैं. शॉन मार्श वैसे ऑस्ट्रेलिया की टीम में निरंतर जगह नहीं बना सके हैं. मार्श विश्व कप की टीम में शामिल हैं लेकिन 35 साल के मार्श का अगले विश्व कप में खेलने की संभावना बहुत कम नजर आती हैं.
लियाम प्लेंकेट(इंग्लैंड) : इंग्लैंड की विश्व कप के लिए चुनी गयी टीम वैसे तो बहुत ही युवा टीम नजर आ रही है. इस टीम में युवा खिलाड़ियों की फौज है, जिसमें से सबसे ज्यादा तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट की उम्र नजर आती है. लियाम प्लंकेट 34 साल के हैं जो मौजूदा इंग्लैंड टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. लियाम प्लंकेट ने हाल ही में इंग्लैंड की टीम में वापसी की.
फाफ डू प्लेसीस(दक्षिण अफ्रीका) : दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज और मौजूदा कप्तान फाफ डू प्लेसिस एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं. फाफ डू प्लेसीस मौजूदा अफ्रीकी टीम के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाज हैं. फाफ इस विश्व कप में प्रोटियाज की टीम कमान संभाल रहे हैं और उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी हैं. 34 साल के प्लेसीस ने घोषणा कर डाली है कि वो अगले विश्व कप में नहीं खेलेंगे.
रॉस टेलर(न्यूजीलैंड) : न्यूजीलैंड के स्टार और अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर को वैसे तो फेम मिलना चाहिए था, वो नहीं मिला लेकिन रॉस टेलर एक बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं. रॉस टेलर पिछले काफी सालों से न्यूजीलैंड की टीम को सेवाएं दे रहे हैं. टेलर इस विश्व कप में कीवि टीम की बल्लेबाजी के सबसे बड़े स्तंभ कहे जा सकते हैं जो फॉर्म में भी दिख रहे हैं, टेलर अगले विश्व कप में शायद ही दिखें.
मोहम्मद नबी(अफगान निस्तान) : अफगानिस्तान की टीम इस विश्व कप में एक मजबूती के साथ उतरी है. अनुभवी खिलाड़ियों में मोहम्मद नबी को कौन भूल सकता है. अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी इस टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं. मोहम्मद नबी अच्छे ऑलराउंडर तो हैं, लेकिन 34 साल के हो चुके नबी के लिए ये शायद आखिरी विश्व कप हो सकता है.
मुशरफे मुर्तजा (बांग्लादेश) : बांग्लादेश के कप्तान और सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक मुशरफे मुर्तजा अपने देश के सबसे कामयाब गेंदबाजों में से एक हैं. मुशरफे मुर्तजा की कप्तानी में बांग्लादेश की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसी तरह से विश्व कप में भी मुर्तजा ही बांग्लादेशी टीम की कमान संभाल रहे हैं, लेकिन मुर्तजा के लिए ये विश्व कप शायद अंतिम हो सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola