क्रिस गेल होंगे विश्व कप में वेस्टइंडीज टीम के उप कप्तान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2019 6:18 PM
जमैका : आक्रामक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को ब्रिटेन में 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज का उप कप्तान नियुक्त किया गया है. विश्व कप में पांचवीं बार हिस्सा लेने के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास की तैयारी कर रहे गेल बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं और उन्होंने […]
जमैका : आक्रामक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को ब्रिटेन में 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज का उप कप्तान नियुक्त किया गया है.
विश्व कप में पांचवीं बार हिस्सा लेने के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास की तैयारी कर रहे गेल बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं और उन्होंने आईपीएल में 500 के करीब रन बनाए. वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू शृंखला में भी काफी अच्छी फार्म में थे जहां उन्होंने पांच मैचों की शृंखला में दो शतक और इतने ही अर्धशतक जड़े.
सोमवार को जेसन होल्डर की अगुआई वाली टीम का उप कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद गेल ने कहा, किसी भी प्रारूप में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करना हमेशा से सम्मान की बात रही है और मेरे लिए यह विश्व कप विशेष है.गेल वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान हैं और उन्होंने आखिरी बार जून 2010 में टीम का नेतृत्व किया था. यह भी घोषणा की गई कि शाई होप आयरलैंड में चल रही त्रिकोणीय शृंखला में वेस्टइंडीज के उप कप्तान होंगे. शृंखला की तीसरी टीम बांग्लादेश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










