ePaper

गौतम गंभीर के खिलाफ एफआईआर का आदेश, जानें क्‍या है मामला

Updated at : 27 Apr 2019 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
गौतम गंभीर के खिलाफ एफआईआर का आदेश, जानें क्‍या है मामला

नयी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ कथित तौर पर बिना इजाजत जंगपुरा में जनसभा करने पर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. क्रिकेटर से राजनेता बने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गंभीर का मुख्य […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ कथित तौर पर बिना इजाजत जंगपुरा में जनसभा करने पर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है.

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. क्रिकेटर से राजनेता बने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गंभीर का मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी की आतिशी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह लवली से है.

पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी के महेश ने दिल्ली पुलिस से इस मामले पर संज्ञान लेने को कहा है. अधिकारियों ने कहा कि जंगपुरा में गुरुवार को बिना इजाजत जनसभा की थी.गंभीर इस सीट से अपनी सियासी पारी शुरू कर रहे हैं और इन आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी के निशाने पर रहे हैं कि उनके पास दो मतदाता पहचान पत्र हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola