न्यूजीलैंड की वर्ल्डकप टीम घोषित, यह विकेट कीपर बल्लेबाज हुआ टीम में शामिल

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड ने क्रिकेट विश्व कप के लिये 15 सदस्यीय टीम में युवा टाम ब्लंडेल को रिजर्व विकेटकीपर के रूप में शामिल किया है. कीवी टीम छह बार टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में हार गई और चार साल पहले पहली बार फाइनल में पहुंची, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसे हरा दिया. न्यूजीलैंड फिलहाल वनडे रैंकिंग में […]
वेलिंगटन : न्यूजीलैंड ने क्रिकेट विश्व कप के लिये 15 सदस्यीय टीम में युवा टाम ब्लंडेल को रिजर्व विकेटकीपर के रूप में शामिल किया है. कीवी टीम छह बार टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में हार गई और चार साल पहले पहली बार फाइनल में पहुंची, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसे हरा दिया. न्यूजीलैंड फिलहाल वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड और भारत के बाद तीसरे स्थान पर है. कोच गैरी स्टीड ने कहा, हमने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है.
यह टीम टूर्नामेंट में आगे तक जाने में सक्षम है. यदि हम अपनी क्षमता के अनुसार खेल सके तो न्यूजीलैंड को गौरवान्वित करेंगे. नियमित विकेटकीपर टाम लाथम की ऊंगली में चोट के कारण ब्लंडेल को मौका दिया गया है. लाथम के फिट रहने पर उनका खेलना संदिग्ध है. न्यूजीलैंड को पहला मैच एक जून को कार्डिफ में श्रीलंका से खेलना है.
न्यूजीलैंड टीम : केन विलियमसन (कप्तान), टाम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट , कोलिन डे ग्रांडहोमे, लाकी फग्युर्सन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टाम लाथम, कोलिन मुनरो, जिम्मी नीशाम, हेनरी निशोल्स, मिशेल सेंटलेर, ईश सोढी, टिम साउदी, रोस टेलर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




