रविवार को दिखें ये 3 संकेत तो समझिए बदलने वाली है आपकी किस्मत, नजरअंदाज किया तो हाथ से छूट सकता है बड़ा मौका

Updated:
विज्ञापन
sunday lucky vastu signs

रविवार को दिखने वाले शुभ संकेत Ai image

Vastu Tips: रविवार को मिलने वाले ये खास संकेत आपके जीवन में आने वाले बड़े बदलावों की तरफ इशारा कर सकते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार ये छोटे-छोटे किस्मत, सफलता और पॉजिटिव एनर्जी से जुड़े होते हैं. अगर आप इन्हें समझ लें तो अपने अच्छे समय को पहचान सकते हैं और सही दिशा में आगे बढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर में जो भी छोटी से छोटी चीजें हो रही है या फिर दिख रही हैं, उनका काफी गहरा असर हमारे जीवन पर पड़ता है. खासकर जब बात आती है रविवार की, तो इसे काफी ज्यादा खास माना जाता है. रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित माना जाता है. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें सूर्य को हमेशा से एनर्जी, सफलता और अच्छी किस्मत का फैक्टर माना जाता है. अगर आप वास्तु शास्त्र में छिपे रहस्यों को जानने में दिलचस्पी रखते हैं, तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपको रविवार के दिन दिखाई दे तो इन्हें काफी शुभ माना जाता है. ये संकेत बताते हैं कि आपकी किस्मत जल्द बदलने वाली है और आपका अच्छा समय जल्द शुरू होने वाला है. तो चलिए इन संकेतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

सुबह पक्षियों का दिखना

अगर रविवार के दिन आपको सुबह के समय घर की खिड़कियों या फिर आंगन पर कोई पक्षी दिखाई दे, खासकर कोई चिड़िया या फिर कबूतर, तो इसे एक बेहद ही शुभ संकेत की तरह देखा जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार यह बताता है कि आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ रही है. इसके अलावा यह इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि आने वाले समय में आपको पैसों से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है या फिर अच्छी खबर भी मिल सकती है. अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो वह भी जल्द पूरा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या आपको भी रात भर रहती है टेंशन और बेचैनी? आराम पाने के लिए सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम

घर में सुगंध या फूलों की खुशबू का आना

अगर आपको रविवार के दिन घर पर बिना किसी वजह के भी अच्छी खुशबू या फिर फूलों की सुगंध आ रही है, तो आपको इसे भी एक शुभ संकेत की तरह लेना चाहिए. यह बताता है कि आप पर देवी-देवताओं की खास कृपा बनी हुई है और जल्द आपके जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं. इस तरह का संकेत मेंटल पीस और जीवन में मिलने वाले नए मौकों की तरफ भी इशारा कर सकते हैं.

पानी का साफ और स्थिर दिखना

वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी आपके जीवन और इमोशंस का प्रतीक होता है. अगर आपको रविवार के दिन घर पर रखा हुआ पानी का बर्तन ज्यादा साफ, स्थिर और चमकदार दिखाई दे या फिर पानी अपने आप में भी ज्यादा शांत लगे, तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपकी किस्मत जल्द मजबूत होने वाली है. इसके अलावा यह इस बात की तरफ भी इशारा करता है कि आपको आर्थिक स्थिति जल्द काफी बेहतर होने वाली है.

यह भी पढ़ें: झाड़ू-पोछा करते समय की ये 5 गलतियां बना सकती हैं आपको कंगाल, दरिद्रता से बचने के लिए जान लें सही तरीका

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola