ePaper

IPL 2019: चेन्नई और राजस्थान के बीच मैच कल, पिच पर होंगी निगाहें

Updated at : 30 Mar 2019 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2019: चेन्नई और राजस्थान के बीच मैच कल, पिच पर होंगी निगाहें

चेन्नई : चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रायल्स के बीच रविवार को यहां होने वाले आईपीएल मैच के दौरान सभी की निगाहें पिच पर टिकी रहेंगी जिसकी पहले मैच के बाद काफी आलोचना हुई थी. टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में रायल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम 70 रन पर आउट हो गयी थी और चेन्नई भी 18वें […]

विज्ञापन

चेन्नई : चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रायल्स के बीच रविवार को यहां होने वाले आईपीएल मैच के दौरान सभी की निगाहें पिच पर टिकी रहेंगी जिसकी पहले मैच के बाद काफी आलोचना हुई थी. टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में रायल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम 70 रन पर आउट हो गयी थी और चेन्नई भी 18वें ओवर में जाकर सात विकेट से जीत दर्ज कर पायी थी. पिच बेहद धीमा खेल रही थी और उसकी दोनों कप्तानों महेंद्र सिंह धौनी और विराट कोहली ने आलोचना की थी. यह देखना दिलचस्प होगा कि पिच कल कैसा व्यवहार करती है.

इस बीच चेन्नई ने लगातार दो जीत से सत्र की शुरुआत की है और वह अपनी लय बरकरार रखने की कोशिश करेगा. बेंगलोर को हराने के बाद उसने दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पराजित किया था.

चेन्नई को अंतिम एकादश में अधिक बदलाव नहीं करने के लिये जाना जाता है और यह देखना होगा कि वह फिर से तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरता है या नहीं. अगर वह अपनी टीम में बदलाव नहीं करता है तो दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस को फिर से बाहर बैठना पड़ेगा. सुपरकिंग्स के गेंदबाजों ने दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बल्लेबाज ऐसा खेल नहीं दिखा पाये.

दिल्ली के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने वाले कप्तान धौनी अन्य बल्लेबाजों से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे. अनुभवी हरभजन सिंह, इमरान ताहिर और ड्वेन ब्रावो ने अब तक अच्छी गेंदबाजी की है और वे अपना यह प्रदर्शन बरकरार रखने की कोशिश करेंगे. जहां तक राजस्थान का सवाल है तो उसने अभी तक अपने दोनों मैच गंवाये हैं और अगर उसे चेन्नई को उसके घरेलू मैदान पर हराना तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

राजस्थान को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ करीबी मैच में हार झेलनी पड़ी थी. यह वही मैच था जिसमें रविचंद्रन अश्विन ने जोस बटलर को ‘मांकड़िंग’ किया था. इसके बाद उसे कल रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कल रात बड़े स्कोर वाले मैच में हार झेलनी पड़ी थी. संजू सैमसन ने नाबाद 102 रन बनाये लेकिन रायल्स 198 रन का स्कोर बचाव करने में नाकाम रहा. राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजों के प्रदर्शन से खुश होंगे लेकिन उनके गेंदबाजों को बेहतर खेल दिखाने की जरूरत है.

टीमें इस प्रकार हैं :

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, शेन वॉटसन, फाफ डुप्लेसिस, मुरली विजय, केदार जाधव, सैम बिलिंग्स, रविंद्र जडेजा, ध्रुव शौरी, चैतन्य बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, हरभजन सिंह, मिशेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, मोहित शर्मा, केएम आसिफ, डेविड विली, दीपक चाहर, एन जगदीशन (विकेटकीपर).

राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, एश्टन टर्नर, ईश सोढ़ी, ओशेन थॉमस, लियाम लिविंगस्टोन, संजू सैमसन, शुभम रंजन, स्टुअर्ट बिन्नी, श्रेयस गोपाल, सुधेशान मिधुन, जयदेव उनादकट , प्रशांत चोपड़ा, महिपाल लोमरोर, आर्यमन बिड़ला, रियान पराग, धवल कुलकर्णी, कृष्णप्पा गौतम, वरुण आरोन, शशांक सिंह, मनन वोहरा, राहुल त्रिपाठी.

मैच रात आठ बजे से शुरू होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola