ePaper

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रिचर्डसन का कंधा खिसका, पाक दौरा बीच में छोड़ा

Updated at : 25 Mar 2019 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रिचर्डसन का कंधा खिसका, पाक दौरा बीच में छोड़ा

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन का कंधा खिसक गया है और वह पाकिस्तान दौरे से स्वदेश वापस लौटेंगे. रिचर्डसन के सामने अब विश्व कप के लिए फिट होने की चुनौती है. रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह में दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 16 रन देकर दो विकेट चटकाने वाले रिचर्डसन […]

विज्ञापन

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन का कंधा खिसक गया है और वह पाकिस्तान दौरे से स्वदेश वापस लौटेंगे. रिचर्डसन के सामने अब विश्व कप के लिए फिट होने की चुनौती है.

रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह में दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 16 रन देकर दो विकेट चटकाने वाले रिचर्डसन क्षेत्ररक्षण करते हुए अपने हाथ के बल गिर पड़े और 11वें ओवर में उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट किया, दुर्भाग्य से झाय रिचर्डसन का कंधा खिसक गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साथ ही कहा कि यह तेज गेंदबाज सोमवार को पर्थ वापस लौटेगा और चोट का आकलन करने के लिए स्कैन कराएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola