कपिल ने हाफ मैराथन में धावकों से पुलवामा के शहीदों के लिए दौड़ने का किया आग्रह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2019 7:44 PM
नवी मुंबई : पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए महान क्रिकेटर कपिल देव ने यहां एक हाफ मैराथन में धावकों से उन जवानों की स्मृति में दौड़ने के लिए कहा है. कपिल ने कहा, ‘कल का दिन अहम है और हम उनके लिए दौड़ेंगे जिन्होंने अपनी […]
नवी मुंबई : पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए महान क्रिकेटर कपिल देव ने यहां एक हाफ मैराथन में धावकों से उन जवानों की स्मृति में दौड़ने के लिए कहा है. कपिल ने कहा, ‘कल का दिन अहम है और हम उनके लिए दौड़ेंगे जिन्होंने अपनी जिंदगी वतन के नाम कुर्बान कर दी.’
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में एक आत्मघाती आतंकी हमले में गुरूवार को सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गये. भारत के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘जो लोग देश की सेवा कर रहे हैं, वे असली नायक है, हम नहीं. हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम उनके परिवारों की देखभाल करेंगे.’
आयोजकों ने मैराथन से पहले शहीदों की याद में एक मिनट का मौन रखने की घोषणा भी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










