ePaper

पुजारा, मेरीकोम, सिंधू भारतीय खेल सम्‍मान के लिए नामित, आज दिया जाएगा पुरस्‍कार

Updated at : 16 Feb 2019 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
पुजारा, मेरीकोम, सिंधू भारतीय खेल सम्‍मान के लिए नामित, आज दिया जाएगा पुरस्‍कार

मुंबई : टेस्ट क्रिकेट की रन मशीन चेतेश्वर पुजारा, ओलंपिक पदक विजेता एमसी मेरीकोम और पीवी सिंधू उन कई खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें भारतीय खेल सम्मान के लिये नामित किया गया है. ये पुरस्कार शनिवार को यहां प्रदान किये जाएंगे. पुजारा, उनकी राष्ट्रीय टीम के साथी रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को भारतीय फुटबाल […]

विज्ञापन

मुंबई : टेस्ट क्रिकेट की रन मशीन चेतेश्वर पुजारा, ओलंपिक पदक विजेता एमसी मेरीकोम और पीवी सिंधू उन कई खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें भारतीय खेल सम्मान के लिये नामित किया गया है.

ये पुरस्कार शनिवार को यहां प्रदान किये जाएंगे. पुजारा, उनकी राष्ट्रीय टीम के साथी रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के साथ वर्ष का पुरुष खिलाड़ी (टीम खेल) पुरस्कार के लिये चुना गया है.

इसे भी पढ़ें…

#PulwamaAttack : गंभीर ने पाक को खुली चुनौती दी, सहवाग बोले – ‘सुधर जाओ, वरना हम सुधार देंगे’

वर्ष की महिला खिलाड़ी (टीम खेल) के लिये भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्यों स्मृति मंदाना, मिताली राज और हरमनप्रीत कौर तथा राष्ट्रीय हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया को नामित किया गया है.

इसे भी पढ़ें…

आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा, केएल राहुल की वापसी हुई

व्यक्तिगत खेलों के वर्ग में भाला फेंक के एथलीट नीरज चोपड़ा, बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत, पहलवान बजरंग पूनिया, निशानेबाज सौरभ चौधरी और क्यूइस्ट पंकज आडवाणी वर्ष के पुरुष खिलाड़ी की दौड़ में हैं.

बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधू और मेरीकोम को वर्ष की महिला खिलाड़ी (व्यक्तिगत खेल) के लिये नामित किया गया है. उनके अलावा पहलवान विनेश फोगाट, धाविका हिमा दास और हेप्टाथलन की एथलीट स्वप्ना बर्मन को भी इस वर्ग में नामित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola