ePaper

कल न्यूजीलैंड के साथ सीरीज का अंतिम मैच खेलेगी टीम इंडिया, धौनी की हुई वापसी

Updated at : 02 Feb 2019 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
कल न्यूजीलैंड के साथ सीरीज का अंतिम मैच खेलेगी टीम इंडिया, धौनी की हुई वापसी

-मैच का समय : सुबह 7 . 30 से- वेलिंगटन : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे एकदिवसीय सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच कल यहां खेला जायेगा. भारत इस सीरीज में अजेय बढ़त बना चुका है लेकिन चौथे मैच में वह बुरी तरह हारा. भारत चतुराई भरी स्विंग गेंदबाजी के सामने चकमा […]

विज्ञापन

-मैच का समय : सुबह 7 . 30 से-

वेलिंगटन : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे एकदिवसीय सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच कल यहां खेला जायेगा. भारत इस सीरीज में अजेय बढ़त बना चुका है लेकिन चौथे मैच में वह बुरी तरह हारा. भारत चतुराई भरी स्विंग गेंदबाजी के सामने चकमा खा गया था, लेकिन पांचवें मैच में उसकी शानदार वापसी होगी ऐसी उम्मीद की जा रही है.

टीम में महेंद्र सिंह धौनी की वापसी हुई है, जिससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है. धौनी मांसपेशी में चोट के कारण पिछले मैच में नहीं खेल सके थे. चौथे वनडे में भारतीय टीम के 92 रन पर सिमटने के बाद अब आखिरी मैच में उनकी वापसी से खिलाड़ियों का मनोबल बढेगा .वैसे बेसिन रिजर्व पर तेज हवाओं के बीच हालात उतने अनुकूल नहीं होंगे .धौनी के आने से मध्यक्रम को मजबूती मिलेगी जो कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में कमजोर लग रहा है .सहायक कोच संजय बांगड़ ने इसकी पुष्टि की कि धौनी यह मैच खेलेंगे. विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए युवा शुभमान गिल को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है . हैमिल्टन में अंबाती रायुडू, केदार जाधव और दिनेश कार्तिक नाकाम रहे .ऐसे में रोहित शर्मा और शिखर धवन के जल्दी आउट होने पर और कोहली की गैर मौजूदगी में उन पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता .तीन मैचों की टी20 श्रृंखला से पहले भारत को अपनी कमजोरियों से पार पाना होगा चूंकि विश्व कप भी करीब है .इंग्लैंड में भी इस तरह के हालात होंगे जहां स्विंग गेंदबाजों को मदद मिलेगी .रोहित इसे अब तक के बदतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन में से एक कह चुके हैं और उनसे शिखर धवन के साथ टीम को अच्छी शुरूआत देने की उम्मीद होगी .

कल के पांचवें वनडे में नहीं खेलेंगे चोटिल मार्टिन गुप्टिल

निलंबन से लौटे हार्दिक पंड्या अच्छा प्रदर्शन बरकरार रखना चाहेंगे .यह देखना होगा कि भुवनेश्वर कुमार को आराम देने के बाद मोहम्मद शमी की वापसी होती है या नहीं. टीम प्रबंधन मोहम्मद सिराज को आजमाना चाहेगा क्योंकि खलील अहमद पिछले मैच में प्रभावी नहीं रहे . भारत पहले ही सीरीज जीत चुका है लेकिन न्यूजीलैंड लगातार दूसरी जीत दर्ज करके टी20 श्रृंखला में बढ़े हुए हौसलों के साथ उतरना चाहेगी .चौथे वनडे में कोलिन मुनरो की जगह उतरे सलामी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने नाबाद 30 रन बनाये जबकि रोस टेलर ने पिछली दो पारियों में 93 और नाबाद 37 रन जोड़े .न्यूजीलैंड को अनुभवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल की कमी खलेगी जो कमर की चोट के कारण बाहर हैं .गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट ने पांच विकेट लिये जबकि कोलिन डे ग्रांडहोमे ने तीन विकेट चटकाये .

मिताली राज ने बनाया इतिहास, 200 वनडे खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं

टीमें : भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धौनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, शुभमन गिल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, रविंद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या .

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), रोस टेलर, टाम लैथम, मार्टिन गुप्टिल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, ट्रेंट बोल्ट, हेनरी निकोल्स, टाड एस्टल, लोकी फग्युर्सन, मैट हेनरी, कोलिन मुनरो, जिम्मी नीशाम, मिशेल सेंटनर और टिम साउथी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola