ePaper

मैदान पर एक और क्रिकेटर की हुई मौत

Updated at : 15 Jan 2019 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
मैदान पर एक और क्रिकेटर की हुई मौत

कोलकाता : उभरते हुए हरफनमौला खिलाड़ी अनिकेत शर्मा मंगलवार को यहां क्रिकेट के मैदान में अचानक गिर गये और कुछ समय बाद उनका निधन हो गया. आरजी कार मेडिकल अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 21 साल के अनिकेत को जब अस्पताल लाया गया था तब उनका निधन हो चुका था. अस्पताल के सूत्रों के […]

विज्ञापन

कोलकाता : उभरते हुए हरफनमौला खिलाड़ी अनिकेत शर्मा मंगलवार को यहां क्रिकेट के मैदान में अचानक गिर गये और कुछ समय बाद उनका निधन हो गया.

आरजी कार मेडिकल अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 21 साल के अनिकेत को जब अस्पताल लाया गया था तब उनका निधन हो चुका था. अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक उनका निधन शायद हृदयगति रूकने से हुई है.

पाइकपारा क्लब के इस खिलाड़ी के परिवार में मां और पिता हैं. उनके कोच ने कहा कि यह युवा खिलाड़ी बल्लेबाजी के साथ दायें हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करता था. वह पिछले साल क्लब से जुड़ा था और प्रतिभाशाली क्रिकेटर था.

इसे भी पढ़ें…

पूर्व रणजी खिलाड़ी की मैच के दौरान गश खाकर गिरने के बाद मौत

कोच ने कहा, वह अच्छा क्रिकेटर था. उसमें टीम भावना भरी हुई थी और वह शानदार क्षेत्ररक्षक भी था. इस खबर से हम हतप्रभ है. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा ताकि मौत की असल वजह का पता चल सके.

गौरतलबा हो दो दिन पहले (रविवार को) गोवा के पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश घोडगे (44) की मडगांव शहर में एक स्थानीय स्तर के मैच के दौरान गश खाकर गिरने के बाद मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola