ePaper

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ ODI में पंड्या और राहुल टीम इंडिया से बाहर, COA ने की है निलंबन की सिफारिश

Updated at : 11 Jan 2019 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ ODI में पंड्या और राहुल टीम इंडिया से बाहर, COA ने की है निलंबन की सिफारिश

सिडनी : टेलीविजन शो के दौरान महिलाओं पर ‘अनुचित’ टिप्पणी करने के मामले में प्रशासकों की समिति (सीओए) की सदस्य डायना इडुल्जी ने भारतीय खिलाड़ियों हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल के खिलाफ शुक्रवार को ‘आगे की कार्रवाई तक निलंबन’ की सिफारिश की, जिसके बाद दोनों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार हो होने वाले पहले एकदिवसीय […]

विज्ञापन

सिडनी : टेलीविजन शो के दौरान महिलाओं पर ‘अनुचित’ टिप्पणी करने के मामले में प्रशासकों की समिति (सीओए) की सदस्य डायना इडुल्जी ने भारतीय खिलाड़ियों हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल के खिलाफ शुक्रवार को ‘आगे की कार्रवाई तक निलंबन’ की सिफारिश की, जिसके बाद दोनों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार हो होने वाले पहले एकदिवसीय मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया जायेगा.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि अंतिम 11 के चयन के लिए राहुल के नाम पर विचार नहीं किया गया. जबकि, पंड्या कम से कम शनिवार को होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे. मामले में अंतिम फैसला अभी नहीं आया है. इस मामले से जुड़े सूत्र ने बताया, ‘टीम प्रबंधन ने पंड्या को बता दिया है कि वह शनिवार के मैच में नहीं खेलेंगे. क्योंकि उन्हें अभी तक अंतिम निर्देश नहीं मिला है. राहुल, वैसे भी अंतिम 11 में जगह पक्की करने के दावेदार नहीं थे.’

उन्होंने कहा, ‘टीम प्रबंधन आधिकारिक सूचना का इंतजार कर रहा है कि इन्हें अस्थाई रूप से निलंबित किया जायेगा और क्या उन्हें स्वेदश वापस भेजा जायेगा.’ गुरुवार को सीओए प्रमुख विनोद राय ने पंड्या और राहुल के लिए दो मैचों के निलंबन की सिफारिश की थी लेकिन उनकी सहयोगी इडुल्जी ने मामले को बीसीसीआई की विधि टीम के पास भेज दिया था.

इडुल्जी ने दोनों के खिलाफ शुक्रवार को ‘आगे की कार्रवाई तक निलंबन’ की सिफारिश की है क्योंकि बीसीसीआई की विधि टीम ने महिलाओं पर इनकी विवादास्पद टिप्पणी को आचार संहिता का उल्लंघन घोषित करने से इनकार कर दिया है. मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया से बात करते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पंड्या और राहुल की टिप्पणियों को ‘अनुचित’ करार दिया था.

उन्होंने कहा, ‘मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि भारतीय क्रिकेट टीम और जिम्मेदार क्रिकेटरों के रूप में हम इस तरह के नजरिए के पक्ष में नहीं हैं जो पूरी तरह से व्यक्तिगत नजरिया है. दोनों संबंधित खिलाड़ियों ने महसूस किया है कि क्या गलत हुआ और वे इसके स्तर को समझते हैं.’ कप्तान ने हालांकि कहा कि इस मामले का टीम के ड्रेसिंग रूप में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola