स्टीव स्मिथ को बांग्लादेश ने प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट से बाहर निकाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2018 4:16 PM
ढाका : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को कहा कि कुछ फ्रेंचाइजी द्वारा ऐतराज जताये जाने के बाद उसने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को आगामी बांग्लादेश प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. गेंद से छेड़खानी मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और ऑस्ट्रेलिया के घरेलू शेफील्ड शील्ड और बिग बैश लीग में […]
ढाका : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को कहा कि कुछ फ्रेंचाइजी द्वारा ऐतराज जताये जाने के बाद उसने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को आगामी बांग्लादेश प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है.
गेंद से छेड़खानी मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और ऑस्ट्रेलिया के घरेलू शेफील्ड शील्ड और बिग बैश लीग में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे स्मिथ को पांच जनवरी से शुरू हो रहे बीपीएल में कोमिला विक्टोरियंस के लिये खेलना था. वह पाकिस्तान के शोएब मलिक के विकल्प के रूप में टीम में शामिल हुए थे.
इसे भी पढ़ें…
स्टीव स्मिथ ने कहा, मैं क्रिकेट आस्ट्रेलिया के फैसले का सम्मान करता हूं, अपील नहीं करूंगा
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख निजामुद्दीन चौधरी ने कहा, टूर्नामेंट के नियम के तहत यदि कोई फ्रेंचाइजी वैकल्पिक खिलाड़ी को चुनती है तो उसका नाम शुरुआती ड्राफ्ट में होना चाहिये लेकिन स्मिथ का नाम नहीं था.
इसे भी पढ़ें…
प्रतिबंध के बाद पहली बार खेले स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर
उन्होंने कहा , कुछ टीमों ने इस पर आपत्ति जताई तो हमने उन्हें बीपीएल से बाहर कर दिया. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान डेविड वार्नर हालांकि टूर्नामेंट में सिलहट सिक्सर्स के लिये खेलेंगे.
इसे भी पढ़ें…
बॉल टेंपरिंग : स्मिथ-वार्नर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लगाया एक साल का बैन, आईपीएल से भी बाहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










