ePaper

IPL: आईपीएल नीलामी में आज युवराज की साख दांव पर

Updated at : 18 Dec 2018 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
IPL: आईपीएल नीलामी में आज युवराज की साख दांव पर

-दो करोड़ रुपये की आधार वाली सूची में कोई भी भारतीय क्रिकेटर शामिल नहींजयपुर : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे बड़ी बोली पाने वाले हरफनमौला भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह की साख मंगलवार को यहां होनेवाली नीलामी में दांव पर लगी होगी. इस साल होनेवाले वाले विश्व कप के मद्देनजर फ्रेंचाइजी की नजरें […]

विज्ञापन

-दो करोड़ रुपये की आधार वाली सूची में कोई भी भारतीय क्रिकेटर शामिल नहीं
जयपुर : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे बड़ी बोली पाने वाले हरफनमौला भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह की साख मंगलवार को यहां होनेवाली नीलामी में दांव पर लगी होगी. इस साल होनेवाले वाले विश्व कप के मद्देनजर फ्रेंचाइजी की नजरें विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी पर है. युवराज जब लय में थे, तब उनके लिए 16 करोड़ रुपये की बोली लगी थी, लेकिन पिछले सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें और क्रिस गेल को आधार कीमत दो करोड़ रुपये की कीमत के साथ टीम से जोड़ा था. गेल ने अपने प्रदर्शन से टीम विश्वास जीता, तो वहीं युवराज आठ मैचों में सिर्फ 65 रन बना सके.

इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि टीम ने उन्हें रिलीज करने का फैसला किया. भारत के लिए जून 2017 में अंतिम बार खेलने वाले 37 साल के खिलाड़ी ने खुद को एक करोड़ रुपये के आधार मूल्य की सूची में रखा है. इस सूची में रिद्धिमान साहा, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं. नये शहर में नीलामी होने के साथ ही इस बार इसमें नये संचालक दिखेंगे.

आईपीएल नीलामी में नियमित रूप से संचालन करने वाले रिचर्ड मेडले इस बार नीलामी का हिस्सा नहीं होंगे और नीलामी के संचालन की जिम्मेदारी ह्यू एडमिडेस को सौंपी गयी है. एडमिडेस को नीलामी कंपनी क्रिस्टी में 30 साल से अधिक का अनुभव है. इसको देखते हुए नीलामी बेहतर होने की उम्मीद है.

अगले सत्र के लिए 346 क्रिकेटरों की होगी नीलामी

346 क्रिकेटरों के पूल में अधिकतम आधार मूल्य दो करोड़ की सूची में कोई भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है. इस आधार कीमत की सूची में शामिल नौ खिलाड़ियों में बैंडन मैकुलम, क्रिस वोक्स, लसित मलिंगा, शॉन मार्श, सैम कुरेन, कोलिन इनग्राम, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज व डार्शी शार्ट शामिल हैं. कयास लगाये जा रहे है कि टीम 1.5 करोड़ रुपये आधार कीमत की सूची में शामिल डेल स्टेन, मोर्न मोर्केल, जानी बेयरस्टा और एलेक्स हेल्स जैसे खिलाड़ियों को ज्यादा तरजीह देगी. पिछले साल 11.5 करोड़ रुपये के साथ राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने वाले भारतीय हरफनमौला जयदेव उनादकट भी इसी सूची (1.5 करोड़) में शामिल है. नीलामी में कुल 70 खिलाड़ियों को खरीदा जा सकता है, जिसमें से विदेशी खिलाड़ियों के लिए 20 जगह है.

ज्यादा पैसा पंजाब के पास
नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सबसे ज्यादा 36.20 करोड़ रुपये के साथ भाग लेगी. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (25.50 करोड़), राजस्थान रॉयल्स (20.95 करोड़), बेंगलुरु (18.15 करोड़ रुपये), कोलकाता नाइट राइडर्स (15.20 करोड़ रुपये), मुंबई इंडियंस (11.15 करोड़ रुपये), सनराइजर्स हैदराबाद (9 .70 करोड़ रुपये) और चेन्नई सुपर किंग्स (8.40 करोड़ रुपये) का नंबर आता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola