VIDEO : 7 साल के कश्मीरी बच्चे ने स्पिन गेंदबाजी में मचाई धूम, शेन वॉर्न भी हुए फिदा

श्रीनगर : महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न की प्रशंसा के बाद जम्मू कश्मीर के गंदेरबल जिले के सात वर्षीय स्पिनर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. वार्न ने ट्वीट पर स्थानीय क्रिकेट मैच में खेलने वाले इस खिलाड़ी (अहमद) की स्पिन गेंदबाजी की प्रशंसा की. उन्होंने ट्वीट किया, यह लाजवाब है. युवा खिलाड़ी, बहुत […]
श्रीनगर : महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न की प्रशंसा के बाद जम्मू कश्मीर के गंदेरबल जिले के सात वर्षीय स्पिनर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है.
वार्न ने ट्वीट पर स्थानीय क्रिकेट मैच में खेलने वाले इस खिलाड़ी (अहमद) की स्पिन गेंदबाजी की प्रशंसा की. उन्होंने ट्वीट किया, यह लाजवाब है. युवा खिलाड़ी, बहुत अच्छी गेंदबाजी की.
कश्मीर में एक वरिष्ठ पत्रकार ने टि्वटर पर साल के शुरू में एक स्थानीय मैच के दौरान इस लड़के की गेंदबाजी की वीडियो पोस्ट की थी, वार्नर ने इस पर ट्वीट की. इस वीडिया को अभी तक 64,000 लोगों ने देख लिया है.
This is outstanding ! Well bowled young man 👍 https://t.co/NfADPHXj4F
— Shane Warne (@ShaneWarne) December 5, 2018
वार्नर की प्रशंसा के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडीलेड में चल रही बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को फाक्स क्रिकेट के लंच ब्रेक के दौरान इस लड़के की चर्चा हुई. फाक्स क्रिकेट के इंस्टाग्राम पेज पर इस प्रसारण की वीडियो को 50,000 लोगों ने देखा है.
Easily ball of the century. A googly that turns a metre and a half. @ShaneWarne take a look. You have some competition. pic.twitter.com/GEanTVuVME
— Mufti Islah (@islahmufti) July 23, 2018
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




